फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephant attacked farmer who was taking care of his field and got injured

Umaria News: खेत की देखभाल कर रहे किसान पर हाथी ने किया हमला, हुआ घायल

Thu, 03 Oct 2024 04:53 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

ग्राम कोठिया के रहने वाले रामकुमार अपने खेत पर बैठे हुए थे, इस दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

विज्ञापन
Elephant attacked farmer who was taking care of his field and got injured
हाथी के हमले से घायल किसान फ़ोटो

विस्तार

उमरिया जिले के अंतर्गत जंगली जानवरों का खतरा लोगों के लिए बढ़ता जा रहा है। जहां आस-पास के क्षेत्र में भी लोग अब सुरक्षित नहीं हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे हुए कई गांव ऐसे हैं जहां आज भी लोग निवास करते हैं। उनकी आजीविका का मुख्य साधन और कुछ नहीं बल्कि खेती है, जिसकी देखभाल और सुरक्षा करने के लिए किसान दिन-रात बराबर काम करते रहते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त का है जब किसान अपने खेत पर पहरा दे रहा था, तभी अचानक एक जंगली हाथी आया और उसे घायल कर दिया। हाथी के हमले से वह किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और उसे घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला रिजर्व क्षेत्र के पनपथा वन रेंज की घटना बताई गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोठिया के रहने वाले रामकुमार सिंह गोड़, उम्र 55 वर्ष, जो अपने खेत पर बैठे हुए थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमला करने के बाद हाथी जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश पटेल और वनरक्षक सुरक्षा श्रमिक एवं वाहन चालक मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल मानपुर में भर्ती कर दिया। इसके अलावा, परिक्षेत्र अधिकारी रमेश पटेल ने ₹500 तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि भी उन्हें उपलब्ध कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed