फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Doctors' strike caused inconvenience to patients

Umaria News: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की हुई फजीहत, 500 मरीज बिना इलाज के लौटे

Fri, 16 Aug 2024 10:26 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 10:26 PM IST
सार

उमरिया जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। डॉक्टरों की इस हड़ताल के कारण सबसे बड़ी परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ी है। करीब 500 मरीज पर्ची कटाकर बिना इलाज के लौट गए। 

विज्ञापन
Doctors' strike caused inconvenience to patients
उमरिया में मरीज परेशान होते रहे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉक्टर एसोसिएशन के आव्हान पर जिले भर के सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल की और ओपीडी बंद रखी। इसके कारण सुबह से आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं गंभीर मरीजों के लिए एमरजेंसी वार्ड खुला रखा गया था। सुबह 9 बजे से करीब 500 मरीजों की पर्चियां ओपीडी से काटी गई हैं, जिन्हें इलाज नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की इस हड़ताल के कारण सबसे बड़ी परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ी है। पश्चिम बंगाल में हो रही बर्बरता और गत दिनों वहां एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आज उमरिया जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। इस दौरान हाथों में पर्चे लिए मरीज और उनके परिजन डॉक्टरों को तलाशते रहे। वहीं कई गंभीर मरीजों को इलाज नसीब नहीं हो सका है। इस दौरान सुबह से अपना इलाज कराने आई गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक थी और वे कराहती हुई डॉक्टरों का इंतजार करती रहीं। पूरे जिले भर में बंद हुई ओपीडी से स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ गई और मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed