{"_id":"67010e9451cfce81b90bbeeb","slug":"director-general-of-police-virtually-inaugurated-disha-learning-center-umaria-news-c-1-1-noi1225-2181417-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: दिशा लर्निंग सेंटर का पुलिस महानिदेशक ने किया वर्चुअली शुभारंभ, एसपी भी रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: दिशा लर्निंग सेंटर का पुलिस महानिदेशक ने किया वर्चुअली शुभारंभ, एसपी भी रहीं मौजूद
Sat, 05 Oct 2024 04:19 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:19 PM IST
सार
Umaria News: उमरिया पुलिस लाइन में शनिवार को दिशा लर्निंग सेंटर का पुलिस महानिदेशक ने वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
वर्चुअली शुभारंभ करते सुधीर सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पुलिस लाइन उमरिया में दिशा लर्निंग सेंटर का वर्चुअल शुभारंभ पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण एवं दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से लाभान्वित बच्चे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक म.प्र. द्वारा कार्यक्रम में वचुर्अली जुड़े जिला पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को दिशा लर्निंग सेंटर के गुणवत्ता पूर्ण संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सभी पुलिस अधीक्षकों को बधाई देकर उनके द्वारा दिशा लर्निंग सेंटर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए उनकी तारीफ भी की गई। साथ डीजीपी द्वारा बच्चों को उक्त सुविधा भरपूर लाभ उठाकर अच्छे से पढ़ाई करने व उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू द्वारा दिशा लर्निंग सेंटर के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक म.प्र. के निर्देश पर पुलिस परिवार के बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल देने व करियर के चुनने के उद्देश्य से पुलिस लाइन उमरिया में शुरू किया जा रहा।
विज्ञापन
दिशा लर्निंग सेंटर काफी उपयोगी है। पुलिस लाइन उमरिया शहर से काफी दूर होने के कारण बच्चे शहर से काफी दूर रहे हैं, जिससे कोचिंग जैसे मूल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती, साथ ही लाइट की भी काफी समस्या होती है। दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई का माहौल तो मिलता ही है, साथ ही अन्य बुनियादी सुविधायें जैसे लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, इंटरनेट भी उपलब्ध होने से बच्चों को काफी मदद मिलती है।
साथ बच्चों के भविष्य को देखते हुये कैरियर काउंसलर भी समय-समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग करेंगे, जिससे बच्चों के बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। दिशा लर्निंग सेंटर के शुरू होने से पुलिस लाइन के बच्चे उत्साहित हैं व विभिन्न प्रतियोगिता व शैक्षणिक परिक्षाओं में इसका लाभ ले रहें।
