{"_id":"6582c96491db1b679b0a1558","slug":"dead-bodies-of-two-tigers-found-in-bandhavgarh-tiger-park-fear-of-death-in-mutual-conflict-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: दो बाघों के शव मिलने से पार्क प्रबंधन चौकस, आपसी संघर्ष में जान जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: दो बाघों के शव मिलने से पार्क प्रबंधन चौकस, आपसी संघर्ष में जान जाने की आशंका
Wed, 20 Dec 2023 04:32 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:32 PM IST
सार
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में दो दिनों में दो बाघोें के शव मिलने से चिंता है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बाघों की मौत आपसी संघर्ष से हुई है। पार्क प्रबंधन जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में दो बाघों के शव मिले हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ टाइगर रिजर्व के ताला कोर एरिया में दो बाघ के शव मिले हैं। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एक बाघ का शव मिला था। गश्ती दल ने प्रबंधन को सुचना दी थी। एक दिन बाद बुधवार को करीब दो किमी दूर एक और बाघ का शव मिला। सीसीएफ एलएल उइके ने बताया कि दोनों बाघों की मौत आपसी संघर्ष के चलते हुई है। प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, ताला कोर एरिया के किला पहुंच मार्ग में कक्ष क्रमांक 317 के पास गश्ती दल को संदिग्ध परिस्थिति में नर बाघ (7 वर्ष) का शव मिला। उन्होंने इसकी जानकारी बीटीआर प्रबंधन को दी। इसके बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर और जांच में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि बाघ के कंधे, गले और शरीर में चोट के निशान मिले हैं। बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया है।
वहीं दूसरे दिन यानी बुधवार को सीसीएफ एलएल उइके ने बताया कि जहां बाघ का शव मिला उससे दो किमी दूर एक और बाघ की लाश मिली है। प्रबंधन ने बताया कि बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इधर वृद्ध पर टाइगर ने किया हमला
मानपुर बफर के ग्राम सेजवाही में टाइगर के हमले में झल्ला पिता कोदू पाल (55) गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद घायल को मानपुर अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है, जहां फिलहाल घायल वृद्ध उपचारार्थ है। बताया जाता है कि ग्राम कुसुमहा के सेजवाही (गागीताल) निवासी घायल वृद्ध झल्ला अपने मवेशियों को लेकर जंगल (आरएफ 431/बीट-गांगीताल) की ओर गया था। तभी दोपहर करीब 1.30 बजे झाड़ियों की ओट में छिपे टाइगर ने हमला बोला है। इसमें वृद्ध झल्ला पाल गम्भीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय राम विनोद पटेल ने बताया कि झल्ला पाल का सिर और चेहरा गम्भीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना के बाद त्वरित मानपुर अस्पताल लाया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है।