फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   D1 tiger shown to tourists in Bandhavgarh Tiger Reserve area

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों को दिखा डी 1 बाघ, ठंडक पाने के लिए पानी में उतरा

Tue, 12 Mar 2024 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

Umaria: उमरिया जिले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध माना जाता है। जहां रोमांचित कर देने वाला नजारा पर्यटकों को देखने को मिला है। मामला रविवार का है, जब बीटीआर के खितौली जोन सफारी में जंगल गये पर्यटकों को खितौली जोन का मशहूर बाघ डी 1 दिखाई दिया।

विज्ञापन
D1 tiger shown to tourists in Bandhavgarh Tiger Reserve area
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों को दिखा डी 1 बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को डी 1 बाघ दिखाई दिया। जहां, ठंडक पाने के लिए पहले तो इधर-उधर वह घूमता रहा, लेकिन फिर खितौली जोन के जंगल में बने तालाब में पानी में आनंद लेते हुए दिखाई दिया। इतना ही नहीं बाघ डी 1 पानी में बैठकर पानी भी पी रहा था और गर्मी दूर कर रहा था। पर्यटक बाघ के इस अंदाज को देखकर रोमांचित हो उठे। साथ ही बाघ का वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन

बाघ डी 1 बाघिन डॉटी का है शावक
बता दें क् बाघ डी 1 बाघिन डॉटी का शावक है। और बाघ डी 1 की उम्र लगभग 6 वर्ष है। यह बाघ धमोखर बफर और खितौली कोर एरिया में दिखाई देता है। जहां पर्यटक यह बताते हैं कि बाघ पर्यटकों देखकर आराम करने लगता है और पर्यटक फ्रेंडली भी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed