फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria Tigress Chakradhara seen with four cubs

Bandhavgarh Tiger Reserve: चार शावकों के साथ दिखाई दी बाघिन चक्रधरा, उछलते-कूदते दिखे शावक

Wed, 10 Apr 2024 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 03:21 PM IST
सार

अचानक से अपने चार शावकों के साथ बाघिन चक्रधरा दिखाई दी। बाघिन और उसके चारों शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria Tigress Chakradhara seen with four cubs
शावकों संग बाघिन चक्रधरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघिन चक्रधरा अपने चार शावकों के साथ नजर आई। पर्यटकों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। बाघिन और शावक वीडियो में ताला जोन में सड़क पार करते हुए दिखाई दे रही है। मंगलवार का बताया जा रहा है यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में बाघ, बाघिन और शावक चहल-कदमी करते रहते हैं। मंगलवार को भी पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए थे। तभी बाघिन चक्रधरा और एक के बाद एक चार शावक सड़क पार करते दिखाई दिए। बीटीआर प्रबंधन के मुताबिक, बाघिन चक्रधरा की उम्र लगभग आठ वर्ष होगी। शावकों की उम्र लगभग चार महीने होगी।
विज्ञापन




बता दें कि एक बार फिर से लगातार जानवरों का मूवमेंट बढ़ रहा है और लोगों को जानवर खुले आंखों से दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से पर्यटक अब फिर से आते हैं और इन जंगल में पहुंचकर जंगली जानवरों का दीदार करते हैं। बात करें प्रबंधन की तो प्रबंधन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और प्रबंधन यह सुनिश्चित करता है कि बाहर से अगर कोई भी सैलानी आता है तो उन्हें इन जानवरों के दीदार जरूर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed