फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   3 KM Power Line Wire and 13 Electric Poles Stolen, Contractor Under Suspicion

Umaria News: बिजली विभाग की तीन किलोमीटर तक की तार और 13 पोल गायब, ठेकेदार पर जताया गया शक; जांच शुरू

Sun, 21 Jun 2026 04:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 04:41 PM IST
सार

उमरिया जिले के अमरपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की संपत्ति चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। बदमाश 11 केवी लाइन की करीब तीन किलोमीटर लंबी बिजली तार और 13 पोल चोरी कर ले गए। लाखों रुपये की इस चोरी से विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
3 KM Power Line Wire and 13 Electric Poles Stolen, Contractor Under Suspicion
बिजली विभाग की संपत्ति पर चोरों ने हाथ किया साफ।

विस्तार

उमरिया के अमरपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की संपत्ति चोरी होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीण इलाके में बिछी 11 केवी बिजली लाइन से करीब तीन किलोमीटर लंबी तार गायब हो गई। वहीं, दूसरी ओर बिजली आपूर्ति के लिए रखे गए 13 पोल भी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। लाखों रुपये की इस चोरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता अवनीश कुमार मिश्रा ने अमरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम बड़छड़ क्षेत्र में 11 केवी कृषि फीडर लाइन की तार अज्ञात लोगों द्वारा काटकर चोरी कर ली गई है। विभाग के अनुसार चोरी हुई एएएसी रैबिट कंडक्टर तार की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। ग्राम सुखदास हाई स्कूल रोड के पास विद्युत आपूर्ति के लिए रखे गए 13 पोल भी गायब पाए गए। विभाग ने इन पोलों की कीमत लगभग 32 हजार 500 रुपये बताई है। इस तरह कुल मिलाकर विभाग को करीब 2 लाख 32 हजार 500 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि शिकायत में कनिष्ठ अभियंता ने एक निजी कंपनी के कार्य से जुड़े व्यक्ति पर शक जताया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बरही से महरोई मोड़ के बीच 33 केवी विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है और इसी कार्य से जुड़े व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया गया है। हालांकि अभी तक किसी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह केवल शिकायतकर्ता द्वारा व्यक्त किया गया संदेह है।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि बिजली विभाग को जब तार और पोल गायब होने की जानकारी मिली तो अधिकारियों ने अपने स्तर पर खोजबीन भी की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर लाखों रुपये की विद्युत सामग्री कैसे गायब हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- Guna News: बेकाबू कंटेनर पुलिया से नीचे गिरकर बना आग का गोला, ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत; क्लीनर भी झुलसा

शिकायत अमरपुर चौकी में दर्ज
कनिष्ठ अभियंता अवनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग की विद्युत सामग्री चोरी हुई है, जिसकी शिकायत अमरपुर चौकी में दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यह सवाल अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed