{"_id":"63d877dd907a04784603a0a7","slug":"umaria-save-medicine-a-march-taken-out-with-the-demand-to-save-the-doctor-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: 'चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ' अभियान की हुई शुरुआत, जानें क्या है उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: 'चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ' अभियान की हुई शुरुआत, जानें क्या है उद्देश्य
Tue, 31 Jan 2023 07:37 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:37 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को चिकित्सक संपर्क यात्रा पहुंच चुकी है। प्रदेश स्तर पर चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह यात्रा डॉक्टर राकेश मालवीय के नेतृत्व में निकाली जा रही है।
विज्ञापन
चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ अभियान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर से निकली चिकित्सक संपर्क यात्रा सोमवार को उमरिया पहुंची और जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर राकेश मालवीय ने चिकित्सकों से संपर्क किया। साथ ही हड़ताल में बैठे लैब टेक्नीशियनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
यात्रा का उद्देश्य चिकित्सा बचाओ और चिकित्सक बचाओ है, जिसमें की लगातार डॉक्टरों के ऊपर दबाव बनाया जाता है। कई बार डॉक्टरों को सम्मान नहीं मिल पाता है, जिसको लेकर डॉक्टर राकेश मालवीय ने चिकित्सा बचाओ चिकित्सक बचाओ यात्रा निकाली है। साथ ही पूरे प्रदेश में यह यात्रा पहुंचकर डॉक्टरों से मुलाकात कर एकजुटता के लिए संपर्क किया जा रहा है। ताकि डॉक्टरों को होने वाली परेशानियां न हो और उनका हक मिल सके और सम्मान मिले।
विज्ञापन
यात्रा के संयोजक डॉक्टर राकेश मालवीय ने बताया कि हमने पूरे प्रदेश के मंत्रियों को लिखित में दे दिया गया है। हम यात्रा में जा रहे हैं और हमारे सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाया जाए और नहीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
