फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: On Makar Sankranti, kites and sweets distributed to children

Umaria News: मकर संक्रांति पर उमरिया में युवाओं ने बांटी पतंग और मिठाइयां, खुशी से झूम उठे बच्चे

Sat, 14 Jan 2023 03:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उमरिया Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 14 Jan 2023 03:26 PM IST
सार

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि 'छोटा सा प्रयास हमारा, खुशियों से खिल उठे जहान सारा' इस उद्देश के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों से लगी हुई बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों के बीच यह सामग्री वितरित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पतंग उड़ा कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
Umaria News: On Makar Sankranti, kites and sweets distributed to children
संक्रांति के मौके पर उमरिया में बच्चों को बांटी गई मिठाई व पतंगें - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उमरिया के जिला कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी की पहल पर युवाओं की टोली ने बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों को पतंग, चॉकलेट, फल और मिठाइयां का वितरण किया। 

विज्ञापन

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि 'छोटा सा प्रयास हमारा, खुशियों से खिल उठे जहान सारा' इस उद्देश के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों से लगी हुई बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों के बीच यह सामग्री वितरित की गई। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पतंग उड़ा कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया गया। उपस्थित बच्चों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गई। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर के लोगों के सहयोग से बच्चों को 100 पतंगों का वितरण किया। पतंग मिलने से बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। इस दौरान गुड़-तिल्ली का वितरण भी किया गया। युवाओं की टीम में हिमांशु तिवारी, शिवानी बर्मन, खुशी सेन, राहुल सिंह, अमृत सिंह, सुलोचना गुप्ता, सुनील प्रजापति, प्रदीप राय, कविता बर्मन, विनीता पटेल, खुशनुमा बानो, क्षमा सिंह, नेहा सिंह, सिमरन सिंह, सोनम कोरी, अलखनंदा रजक, पारस सिंह परिहार के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed