{"_id":"64ca385b51b2b7ada901dd62","slug":"umaria-news-leopard-took-away-the-child-playing-in-the-house-by-pressing-it-in-the-mouth-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: घर में खेल रहे बच्चे को मुंह में दबाकर उठा ले गया तेंदुआ, बच्चे का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: घर में खेल रहे बच्चे को मुंह में दबाकर उठा ले गया तेंदुआ, बच्चे का इलाज जारी
Wed, 02 Aug 2023 04:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:35 PM IST
सार
उमरिया जिले में बांधवगढ टाइगर रिजर्व के नाम से मशहूर जंगल से लगे धमोखर रेंज के चेचरिया गांव से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां मां के साथ सो रहे मासूम को रात में घर से तेंदुआ उठा ले गया। गंभीर हालत में मासूम बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बच्चे का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया में मंगलवार रात घर में अपनी मां के साथ सो रहे मासूम बच्चे को तेंदुआ उठा ले जाने की घटना प्रकाश में आई है, जिसमें मासूम बच्चे को उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज अंतर्गत जंगल से लगे गांव चेचरिया जो कि करकेली जनपद पंचायत के अंतर्गत आता है। यहां घर में अपनी मां के साथ सो रहे चार साल के मासूम बच्चे को सुबह चार बजे के करीब अचानक तेंदुआ उठाकर ले गया। जहां बच्चे के रोने और फिर उसके परिजनों के जागने के उपरांत काफी हो हल्ला मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ, जिससे मासूम बच्चे की जान बच सकी है।
विज्ञापन
तेंदुआ के हमले से मासूम बच्चे की सिर और शरीर में गंभीर जख्म हो गए हैं। आनन-फानन में गंभीर हालत में मासूम बच्चे को इलाज के लिए पहले करकेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उमरिया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
