फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Four-month-old cub died under suspicious circumstances

Umaria News: चार महीने के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच कर रहा वन अमला

Tue, 04 Apr 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 04:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक शावक की मौत हो गई है। शावक की उम्र करीब चार महीने बताई जा रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में शावक की मौत को लेकर वन विभाग जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Umaria News Four-month-old cub died under suspicious circumstances
शावक की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पनपथा बफर एरिया में बिरुहली बीट के कक्ष क्रमांक-406 के पास जुट्टा तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ के शावक का शव मंगलवार सुबह देखा गया। जबकि शावक की मौत कल ही हो चुकी थी। हालांकि, मृत शावक की अनुमानित उम्र लगभग तीन से चार महीने है।

विज्ञापन


वहीं, पूरे मामले को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया है। पनपथा वन परिक्षेत्र अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया, हम लोगों को जैसे ही जानकारी लगी, तत्काल मौके पर पहुंचे। शावक का शव परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही पूरा पता चल पाएगा। वहीं, प्रथम दृष्टया आपसी लड़ाई का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया, जहां-जहां बाघ शावक हैं, सभी स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। हाथी पर बैठकर अभी सर्चिंग कराई जा रही है। ताकि सभी लोगों को सुरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed