फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Forest Department bans the cultivation of tribals complaint to collector

Umaria News: आदिवासियों की खेती पर वन विभाग ने लगाई रोक, कलेक्टर से हुई शिकायत

Wed, 02 Aug 2023 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 10:03 PM IST
सार

Umaria News: उमरिया जिले में वन भूमि पर काबिज किसानों को उनकी कब्जे की भूमि पर खेती करने से वन विभाग ने रोक लगा दी है। परिवार के भरण-पोषण के लिए मशक्कत कर रहे आदिवासी किसान कलेक्ट्रेट पंहुचकर न्याय की गुहार लगाए हैं।

विज्ञापन
Umaria News Forest Department bans the cultivation of tribals complaint to collector
कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिवासी बाहुल्य जिले उमरिया में वनाधिकार पट्टा योजना प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैl जनपद पंचायत करकेली ग्राम बोदली से सैकड़ों आदिवासी किसान कलेक्टर से वनाधिकार का पट्टा लेने पंहुच गए। ग्रामीणों ने बताया, वे जिस जमीन पर साल 2002 से काबिज हैं और खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उससे वन विभाग के रेंजर उन्हें बेदखल करने का दबाब बना रहे हैं। जबकि उन्होंने साल 2016 में वनाधिकार के तहत पट्टे का आवेदन किया था और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पट्टा दिए जाने का भरोसा दिया था।

विज्ञापन


ग्राम बोदली के आदिवासी किसानों को उनकी काबिज जमीन पर अब वन विभाग उन्हें खेती भी करने दे रहा है, जिससे किसान अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। वहीं,  शिकायत प्राप्त होने के बाद अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम ने इस मामले में जांच उपरांत उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


वन विभाग की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पंहुचे किसानों ने परिसर के बाहर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वनाधिकार के तहत पट्टा दिलाए जाने की मांग की है। आदिवासियों ने आरोप लगाया कि वन महकमा उनके साथ ज्यादती कर रहा है, जिससे उनके बच्चे भूखों मरने की कगार पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed