{"_id":"626f459036555c055c2b5c49","slug":"umaria-farmer-s-daughter-will-visit-wagah-border-cm-will-flag-off-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया: किसान की बेटी करेगी वाघा बार्डर की यात्रा, सोमवार को सीएम हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया: किसान की बेटी करेगी वाघा बार्डर की यात्रा, सोमवार को सीएम हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Mon, 02 May 2022 08:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 08:14 AM IST
सार
उमरिया जिले की बेटी शिवाजंली का खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मां तुझे प्रणाम योजना में चयन हुआ है। 16 वर्षीय शिवांजली तिवारी करकेली मॉडल स्कूल में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत हैं। शिवांजली वाघा बार्डर की यात्रा पर जाने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उमरिया की बेटी देखेगी वाघा बार्डर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले की बेटी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मां तुझे प्रणाम योजना में चयन हुआ है। जिले के किसान प्रमोद तिवारी की 16 वर्षीय बेटी शिवांजली तिवारी का चयन योजना के तहत किया गया है, करकेली मॉडल स्कूल में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत शिवांजली वाघा बार्डर की यात्रा के लिए चयनित होने पर काफी उत्साहित हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने परिवार की सहमति से शिवांजली की नाम भोपाल भेजा था, जिसमें उनका चयन यात्रा में जाने वाले में शामिल किया गया है। यात्रा में जाने के लिए चयनित होने पर शिवांजली ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने के लिए इस योजना को फिर से संचालित करने जा रही है। सोमवार 2 मई से 11 मई तक प्रदेश में लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। सीएम शिवराज सोमवार को हरी झंडी दिखाकर वाघा बार्डर जाने वाली लाड़लियों को रवाना करेंगे।
प्रदेश सरकार निरंतर बेटियों को शिक्षा-दीक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनानें तथा आत्म निर्भर बनानें के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ा है, बेटी को बोझ मानने की धारणा भी अब बदल रही है।