फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uma's attitude soft on alcoholism in MP: Bid - I am not thirty people, who have to speak, said, why are you waiting for me

मप्र में शराबबंदी पर उमा के तेवर नरम: बोली- मैं कोई तीस मारखां नहीं, जिनको बोलना है बोले, मेरा क्यों इंतजार कर रहे

Mon, 07 Feb 2022 01:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर नरम होते दिख रहे हैं। प्रदेश में शराबबंदी लठ और आंदोलन कर बंद कराने की बात करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि जिनको शराबबंदी पर बोलना है बोले, मेरा क्यों इंतजार कर रहे हैँ। 
 

विज्ञापन
Uma's attitude soft on alcoholism in MP: Bid - I am not thirty people, who have to speak, said, why are you waiting for me
शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर नरम होते दिख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के तेवर मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर नरम होते दिख रहे हैं। प्रदेश में शराबबंदी लठ और आंदोलन कर बंद कराने की बात करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि जिनको शराबबंदी पर बोलना है बोले, मेरा क्यों इंतजार कर रहे हैँ। 
विज्ञापन


भोपाल में अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही है कि शराबबंदी के खिलाफ मैं अकेले नहीं हूं। प्रदेश का 80 प्रतिशत जनमत शराबबंदी चाहता है। वो करें उनको जो करना है। मैं अपने आपको बहुत बड़ा तीस मारखां नहीं मानती हूं। मैं शराब के खिलाफ हूं। मध्य प्रदेश में शराब बंदी होनी चाहिए। इसमें मैं विश्वास करती हूं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज जी हमारे ही मुख्यमंत्री हैं। निजी जीवन में उनकी सुचिता साधु संतों जैसी है। गृहस्थ होते हुए भी एक संत व्यक्ति हैं। वीडी शर्मा इसी प्रकार से हैं। हमारे संगठन मंत्री तो हमारे प्रचारक ही होते हैं। यह सभी लोग शराब के खिलाफ हैं। जब ये सभी लोग शराब के खिलाफ हैं तो क्या अड़चनें हैं जो दूर नहीं हो पा रही हैं। इसको लेकर शिवराज जी से बात करेंगे। जिनको शराबबंदी पर बोलना है वह वह बोले मेरा क्यों इंतजार कर रहे हैं। मैं इस पर 14 फरवरी के बाद अपनी बात रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed