{"_id":"652a4dc7570e92a4f900d0f7","slug":"world-cup-2023-mahakal-s-decoration-done-before-india-pak-match-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2023: भारत-PAK मैच से पहले हुआ महाकाल का शृंगार; पुजारियों ने की विशेष पूजा, जीत के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Cup 2023: भारत-PAK मैच से पहले हुआ महाकाल का शृंगार; पुजारियों ने की विशेष पूजा, जीत के लिए की प्रार्थना
Sat, 14 Oct 2023 01:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:44 PM IST
सार
जैसे हर त्योहार की शुरुआत बाबा महाकाल की पूजा से होती है, उसी तरह आज मंदिर के सभी पुजारियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इंडिया की जीत के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की गई। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने मंदिर के गर्भगृह में मंत्रों का जाप करते हुए विशेष पूजा की और भारतीय टीम की जीत की कामना की। उन्होंने भारत के विश्व कप जीतने के लिए भी प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी गौरव शर्मा ने बताया कि 'क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023' में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला है। ये बड़ा मुकाबला भारत के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। जैसे हर त्योहार की शुरुआत बाबा महाकाल की पूजा से होती है, उसी तरह आज मंदिर के सभी पुजारियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
'उन्होंने कहा, 'भगवान महाकाल के आशीर्वाद से आज के मैच में भारत विजयी हो और विश्व कप 2023 का खिताब भी भारत ही जीते ऐसी कामना की गई।' भारत-पाकिस्तान मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है।
