फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When it rained, a young man was taking bath on the terrace

Ujjain News: बारिश में छत पर नहा रहे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर ही हो गई मौत

Tue, 09 Jul 2024 05:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 05:32 PM IST
सार

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय जावेद पिता सईद खान निवासी कोट मोहल्ला मिस्त्री का काम करता था, जो कुछ महीने पहले ही काम करने उज्जैन आया था। सोमवार की शाम वह इंदौर रोड स्थित अथर्व विहार कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था। 
 

विज्ञापन
When it rained, a young man was taking bath on the terrace
जावेद की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच से उज्जैन आकर फर्नीचर का काम करने वाले एक युवक पर तेज बारिश के दौरान बिजली गिर गई। उमस और गर्मी से परेशान होकर युवक बारिश में छत पर नहा रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी लगने पर  एक अन्य युवक ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसेस मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय जावेद पिता सईद खान निवासी कोट मोहल्ला मिस्त्री का काम करता था, जो कुछ महीने पहले ही काम करने उज्जैन आया था। सोमवार की शाम वह इंदौर रोड स्थित अथर्व विहार कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था। 
विज्ञापन


जावेद की जान जाने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इंदौर रोड स्थित अथर्व एन्क्लेव कॉलोनी में फर्नीचर का काम करने के लिए आए फरदीन से पूरा घटनाक्रम पूछा तो पता चला कि फरदीन, जावेद और दानिश अथर्व एंक्लेव में एक मकान पर पिछले काफी दिनों से फर्नीचर का काम कर रहे हैं। कल शाम को भी सभी घर पर काम ही कर रहे थे कि तभी अचानक तेज बारिश होने लगी।  उमस और गर्मी से परेशान जावेद और दानिश काम छोड़कर मकान की छत पर नहाने चले गए। नहाते समय अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से जावेद की जान ही चली गई। हादसे से दानिश डर गया और छत पर ही बैठ गया। कुछ देर बाद अन्य कारीगरों के माध्यम से जावेद को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल लाते समय हो गई थी मौत
जिला चिकित्सालय के डॉ कपिल वर्मा ने बताया कि जब जावेद को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जावेद का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
 

मृतक जावेद और थाना नीलगंगा जहाँ हुई वारदात....

मृतक जावेद और थाना नीलगंगा जहाँ हुई वारदात....

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed