फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Vikramotsav will be held in a grand manner in Ujjain

Ujjain: उज्जैन में भव्य रूप में मनेगा विक्रमोत्सव, सीएम शिवराज ने कहा- बाबा महाकाल को अर्पित होंगे लाखों दीपक

Wed, 28 Dec 2022 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 05:26 PM IST
सार

विक्रमोत्सव 2023 उज्जैन में 18 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में विक्रमोत्सव 2023 के लिए प्रारंभ तैयारियों को तय समय पर पूरा किया जाए।

विज्ञापन
Vikramotsav will be held in a grand manner in Ujjain
उज्जैन में विक्रमोत्सव का आगाज 18 फरवरी से होने जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में विक्रमोत्सव का आगाज 18 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार भी इसे भव्य तरीके से मनाए जाने की तैयारियां चल रही है। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में विक्रमोत्सव 2023 के लिए प्रारंभ तैयारियों को तय समय पर पूरा किया जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि विक्रमोत्सव 2023 उज्जैन में 18 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने उज्जैन पहुंचे सीएम शिवराज ने कहा कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इस नाते विक्रमोत्सव में की जाने वाली गतिविधियों को जनाकर्षण का केन्द्र बनाया जाए। सीएम शिवराज ने कहा कि वर्ष 2022 में उज्जैन में शिव दीपावली पर लाखों दीपक अर्पित किए गए, उज्जैन के नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विक्रमोत्सव के प्रथम दिवस दीप अर्पित करने का कार्यक्रम वृहद और गरिमामय होना चाहिए। इसके लिए प्रयास किए जाए, जिससे कार्यक्रम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार विक्रमोत्सव में महाशिवरात्रि से वर्ष प्रतिपदा तक भक्ति गायन, प्रदर्शनी, हस्तशिल्प व्यापार मेला, नाट्य प्रस्तुति, पुस्तक मेला, भजन मंडलियों की स्पर्धा, फिल्म समारोह, राष्ट्रीय वेद समागम, राष्ट्रीय युवा विज्ञान सम्मेलन, कवि सम्मेलन, प्रकाशन लोकार्पण, विभिन्न देशों के दलों द्वारा रामायण और महाभारत के प्रसंगों की प्रस्तुतियों के अलावा “वृहत्तर भारत में संस्कृति साहित्य और पुरातत्व” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा पर प्रख्यात पार्श्व गायिकाएं अपने संगीत दलों के साथ मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर वर्चुअली सम्मिलित हुईं। अपर मुख्य सचिव शैलेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन, संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी, संचालक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ श्रीराम तिवारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed