फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique event of Nag Utsav...Couples dancing to the tune of Naagin

Ujjain News: उज्जैन में अनूठा आयोजन- नागिन की धुन पर थिरके जोड़े, कोई मिस सर्पिणी तो कोई बना सांपों का राजकुमार

Fri, 09 Aug 2024 10:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

नीबू, मिर्ची की माला से खिताब विजेताओं को नवाजा गया। महिला वर्ग में संगीता जायसवाल (मिस सर्पिणी), निशा गुप्ता (सांपों की राजकुमारी), नीलू सिंह (शाही नागिन), उषा छजलानी (घायल नागिन) रहीं। पुरुष वर्ग में अरुण रोचवानी (सांपों का राज कुमार), अशोक दाता (सांपों का सरताज), रवि गुप्ता (सर्पों का कोबरा), खिताब से नवाजे गए।

विज्ञापन
Unique event of Nag Utsav...Couples dancing to the tune of Naagin
नागउत्सव का अनूठा आयोजन

विस्तार

उज्जैन में कोठी रोड़ पर एक विशिष्ट नजारा था। काले रंग के कपड़ों में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, बच्चे, नर नारी नागिन की धुन पर तल्लीन होकर थिरक रहे थे। अवसर था नागपंचमी पर्व पर पर्यावरण की रक्षा एवं सरिसर्प की सुरक्षा के संदेश का अनूठा तरीके का। भगत जी सेवा संस्थान एवं विक्रम वाटिका ग्रुप द्वारा नाग को दूध मत पिलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


संयोजक मंगल बामनिया ने बीन बजाकर एवं सह संयोजक पंकज प्रताप सिंह पंवार ने सर्प नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परामर्शदाता स्वामी मुस्कुराके, शैलेंद्र व्यास ने चुटिले अंदाज में सूत्रधार की भूमिका मे कहा कि ना जरूरत थी सितारों की, ना जरूरत थी फालतू यारों की, हमें तो एक दोस्त कोबरा चाहिए, जो वाट लगा दे हजारों की। नगर पालिक निगम के महापौर मुकेश टटवाल ने श्री एवं श्रीमती राजेश जैन को जोड़े से दूध पिलाकर विधिवत शुभारम्भ किया। विभिन्न खिताबों के निर्णायक वीणा परमार, स्वामी दिलमिलाके थे। नीबू, मिर्ची की माला से खिताब विजेताओं को नवाजा गया। महिला वर्ग में संगीता जायसवाल (मिस सर्पिणी), निशा गुप्ता (सांपों की राजकुमारी), नीलू सिंह (शाही नागिन), उषा छजलानी (घायल नागिन) रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में अरुण रोचवानी (सांपों का राज कुमार), अशोक दाता (सांपों का सरताज), रवि गुप्ता (सर्पों का कोबरा), खिताब से नवाजे गए। पुरस्कार वितरण समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने किया। कवि सुरेंद्र सर्किट ने हास्य व्यंग्य का की रस धारा बहाते हुए कहा कि बादल गरजे जोर के साथ, बारिश हुई बड़ी जोर के साथ हर पल ध्यान रखो अपनी नागिन का भाग ना जाये किसी कोबरा के साथ। अंतरराष्ट्रीय कवि अशोक भाटी ने बल खाते हुए कहा कि सांप और शौहर को हमेशा पिटारे में बंद रखिये, वरना जरा सी ढील में भाग जाएंगे। पर्यावरण एवं सर्प रक्षा की शपथ युवा कवि सुगनचंद जैन एवं संत सत्कार समिति के संयोजक श्याम माहेश्वरी ने दिलवाई। अंत में एक क्विंटल दूध का नि:शुल्क वितरण दिनेश विजयवर्गीय, मनीषा डागा, मनीष उपाध्याय, दीपक शाह एवं पंकज परिहार ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed