फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: When father did not get Scorpio, son committed suicide by consuming poison

Ujjain: पिता ने स्कॉर्पियो नहीं दिलाई तो बेटे ने जहर खाकर दे दी जान, छोटी कार से नहीं था खुश

Mon, 10 Jun 2024 02:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 02:57 PM IST
सार

उज्जैन में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। वह लंबे समय से अपने पिता से स्कॉर्पियो दिलाने की मांग कर रहा था, पर पिता उसकी जिद नहीं मा रहे थे। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Ujjain: When father did not get Scorpio, son committed suicide by consuming poison
उज्जैन भैरवगढ़ थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 19 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। वह पिता से स्कॉर्पियो कार दिलाने की मांग कर रहा था। पिता ने इसे पूरी नहीं की तो युवक ने नाराज होकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


भैरवगढ़ थाने के एएसआई ओमप्रकाश मालवीय ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोड़ंग गांव में रहने वाले अभिषेक पिता धर्मेन्द्र आंजना (19) ने कल दोपहर में घर में जहर खा लिया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बयान में युवक ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पिता से नई स्कॉर्पियो कार खरीद कर देने की मांग कर रहा था। परंतु पिताजी ने उसकी इस मांग को पूरा नहीं किया। इस कारण उसने जहर खा लिया था। इधर पूछताछ में पिता ने पुलिस की बताया कि वह उनके इकलौते पुत्र अभिषेक को बहुत प्यार करते थे और उसकी मांग पर पहले ही साढ़े तीन लाख रुपये कीमत की एक कार दिला चुके थे। अभिषेक का कल दोपहर से लेकर रात तक निजी अस्पताल में उपचार चला, फिर देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर आज सुबह जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed