फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Weather: Children got relief from severe cold due to change in school timings,

Ujjain Weather: कड़ाके की ठंड से मिली स्कूली बच्चों को राहत, सुबह 9 बजे से लगने लगे स्कूल

Wed, 29 Nov 2023 11:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

लगातार बढ़ रही ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह जहां घने कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी आती है तो वहीं बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठंड को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने बुधवार से स्कूल का समय बदलकर सुबह 9 बजे कर दिया, जिससे बच्चों को तो कड़कड़ाती ठंड से राहत मिल गई। 

विज्ञापन
Ujjain Weather: Children got relief from severe cold due to change in school timings,
उज्जैन में कलेक्टर के आदेश के बाद स्कूलों का समय बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में कक्षा 8 वीं तक स्कूलों के संचालन का समय कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश अनुसार परिवर्तित कर दिया गया है। जिससे उज्जैन जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय/ अशासकीय/ सी.बी.एस.ई./ आई.सी.एस.ई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में शीत ऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त विद्यालयों हेतु समय में परिवर्तन करते हुए शाला संचालन का समय प्रात: 9 बजे के पूर्व एवं शाम 4 बजे के बाद नहीं रखा जाएगा, अर्थात विद्यालयों का समय प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे के मध्य ही होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा। यह आदेश जारी होने के बाद आज सुबह भले ही बच्चों के स्कूल के समय तक धूप न निकली हो लेकिन स्कूल का समय देरी से होने के कारण बच्चों को ठंड से निजात जरूर मिल गई और ठंड के कारण अब तक परेशान होकर स्कूल पहुंचने वाले बच्चे भी खुशी-खुशी स्कूल जाते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


चारो ओर कोहरा ही कोहरा
उज्जैन में गिरे मावठे के बाद शहर का मौसम बदल गया है। बुधवार अलसुबह से ही शहर में घना कोहरा छाया रहा। देवास, इंदौर, मक्सी,आगर सहित बडनगर रोड पर भी कोहरा दिखाई दिया। इससे वाहन चलाने में चालकों को काफी दिक्कत आई। शहर में भी सुबह घूमने वाले राहगीरों को भी मंगलनाथ मार्ग, बडनगर रोड, कोठी रोड पर घना कोहरा दिखाई दिया तो वहीं, अलसुबह जाने वाले कामकाजी लोगों को भी कोहरे से काफी परेशानी हुई। जीवाजीराव वेधशाला के जानकारों की मानें तो वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह का तापमान कम हो जाता है, लिहाजा वाष्प कण जम जाते हैं, जो कि कोहरे के रूप में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


धूप निकलने से बढ़ा तापमान
वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ को आगे की ओर बढ़ गया है। बादल साफ तो हो गये हैं, लेकिन धूप निकलने के कारण दिन का तापमान बढ़ गया है। वहीं उत्तरी हवाओं की गति भी सुबह 2 और शाम को 4 किमी प्रतिघंटा होने के कारण पारे में उछाल दर्ज किया गया है। मंगलवार को यही हुआ भी। दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री से बढ़कर 24.8 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ। वहीं सोमवार मंगलवार दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed