फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Viral audio of Congress was criticized in dramatic way there was mention of not giving ticket To Muslim

Ujjain: कांग्रेस के वायरल ऑडियो का नाटकीय ढंग से हुआ पटाक्षेप, किसी भी मुस्लिम को टिकट न दिए जाने का था जिक्र

Tue, 04 Jul 2023 09:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 09:18 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन में शहर कांग्रेस के वायरल ऑडियो का नाटकीय ढंग से पटाक्षेप हो गया है। वायरल ऑडियो से प्रदेश कांग्रेस में बवाल मच गया था। ऑडियो में किसी भी मुस्लिम को उज्जैन से टिकट न दिए जाने का जिक्र था। साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं को अपशब्द भी कहे गए थे।

विज्ञापन
Ujjain Viral audio of Congress was criticized in dramatic way there was mention of not giving ticket To Muslim
उज्जैन जिला कांग्रेस प्रभारी शोभा ओझा प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिला कांग्रेस प्रभारी शोभा ओझा ने मंगलवार शाम को मीडिया से चर्चा की। लगभग 17 दिन से चल रहे एक ऐसे मामले का पटाक्षेप करवा दिया, जिसकी शिकायत भोपाल में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को की गई थी। इस मामले को उज्जैन जिला कांग्रेस प्रभारी शोभा ओझा ने सिर्फ यह कहकर समाप्त करवा दिया कि बर्खास्त किए गए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक समाज, कांग्रेस नेत्री नूरी खान और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से माफी मांग ली है। अब किसी को भी उनसे कोई गिला शिकवा नहीं है, जिसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दी जाएगी। उसके बाद वह इस मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। 

विज्ञापन


18 जून 2023 को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कांग्रेस नेत्री नूरी खान के एक समर्थक से फोन पर बात करते हुए सुनाई दिए थे की धार्मिक नगरी उज्जैन मे किसी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं मिल सकती है। कांग्रेस नेत्री नूरी खान भले ही कार्यकताओं को भोपाल ले जाएं या और कुछ प्रयास करें। लेकिन यहां से किसी भी मुस्लिम नेता को टिकट मिलने वाला नहीं है। इस ऑडियो में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बटुकशंकर जोशी को भी बुरा भला कहा गया था, जिसकी शिकायत भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को की गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री राजीव सिंह ने एक नोटिस जारी कर पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया से स्पष्टीकरण मांगा था। उसके तत्काल बाद उन्हें एक अन्य पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। 18 जून के बाद इस पूरे मामले में पार्टी स्तर पर कार्रवाई की गई, जिसमें भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के प्रभारी कुलदीप इंदौरा और एक अन्य प्रभारी इस पूरे मामले में जांच करने आए थे। लेकिन पूरे मामले मे 17 दिन बीतने के बाद मंगलवार को उज्जैन जिला कांग्रेस प्रभारी शोभा ओझा ने पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा कि मामले में प्रभारी द्वारा की गई जांच के बाद अपना पक्ष प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने रख दिया गया है। बर्खास्त किए गए शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने इस पूरे मामले मे अल्पसंख्यक समाज, कांग्रेसी नेत्री नूरी खान के साथ ही वरिष्ठ नेताओं से भी माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस प्रभारी शोभा ओझा तो पत्रकार वार्ता कर चली गई, लेकिन पत्रकारों के बीच चर्चा बनी हुई है कि अगर सिर्फ माफी मांगने से ही क्या पूरा मामला समाप्त होना था तो फिर 17 दिन तक इस मामले का इतना हो हवा क्यों बनाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में जो भी आदेश दें, लेकिन इससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जो छवि खराब हुई है, ऐसे में पदाधिकारियों और कार्यकताओं के बीच इससे क्या संदेश जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed