{"_id":"64f2cfa3913894a08e0afe9d","slug":"ujjain-vips-reached-the-bhasma-aarti-of-baba-mahakal-army-chief-kalita-and-drdo-director-general-also-arrived-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे वीआईपी भक्त, लेफ्टिनेंट जनरल कलिता और DRDO चीफ ने किए बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे वीआईपी भक्त, लेफ्टिनेंट जनरल कलिता और DRDO चीफ ने किए बाबा के दर्शन
Sat, 02 Sep 2023 01:38 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:38 PM IST
सार
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मआरती में कई वीआईपी श्रद्धालु पहुंचे। बाबा की नगरी में थल सेना प्रमुख कलिता और DRDO महानिदेशक भी पहुंचकर आरती का लाभ लिया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की भस्मआरती में थल सेवा के प्रमुख ने उपस्थिति दर्ज करवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह वीआईपी श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। गर्भगृह के द्वार पर माथा टेककर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) की महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह दोनों वीआईपी श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल से भस्म आरती देखी। वे महाकाल की भक्ति मे लीन नजर आए।
विज्ञापन
