फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: VD Sharma inaugurated the divisional media center said will take public welfare works of the govt

Ujjain: वीडी शर्मा ने मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया, बोले-सरकार के जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा

Tue, 24 Oct 2023 10:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 10:10 AM IST
सार

Ujjain News: वीडी शर्मा ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में बदलाव। गरीब कल्याण की योजनाएं हमारी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को आमजन के बीच लेकर जाना है।

विज्ञापन
Ujjain: VD Sharma inaugurated the divisional media center said will take public welfare works of the govt
मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने पहुंचे वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पार्टी नेताओं के साथ उज्जैन में पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने पार्टी नेताओं के साथ फीता काटकर मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के इस मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगी। यह मीडिया सेंटर सिर्फ मीडिया सेंटर नहीं बल्कि फ्रेंडली सेंटर होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का अहम रोल है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनकल्याण के जो काम किए हैं, उन्हें मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम यह मीडिया सेंटर करेगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाढार और कमलनाथ का मीडिया से कैसा व्यवहार रहता है, सबको पता है। कांग्रेस का मीडिया के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार में हर क्षेत्र में विकास ही विकास हुआ है। विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी का एक ही मूलमंत्र है सबका साथ और सबका विकास। इसी मूलमंत्र को लेकर हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। विकास के इस पहिए को आगे बढ़ाने के लिए आपका साथ चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता, बल्कि पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है क्योंकि हर कार्यकर्ता प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि प्रत्येक बूथ जीतकर उत्तर विधानसभा में इतिहास रचेंगे, पिछली बार जितने वोट मिले थे उससे दोगुने मतों से उत्तर विधानसभा जीतकर मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। 


दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब बंटाढार युग था
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब बंटाढार युग था। जनता सड़क, पानी और बिजली तक के लिए मोहताज थी। जब 2003 के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो प्रदेश का समग्र विकास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार दुरावस्था लेकर आई थी। करप्शन नाथ सरकार ने गरीबों के रोजगार को छीनने का कार्य किया था, लूट खसोट शुरू हो गई थी। शर्मा ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में बदलाव। गरीब कल्याण की योजनाएं हमारी ताकत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को आमजन के बीच लेकर जाना है।

उत्तर विधानसभा प्रत्येक बूथ की जीत के साथ इतिहास रचेगी
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मेरे बहनों भाइयों महाकाल से बड़ा सनातन नहीं है। कांग्रेस और उनके सहयोगी गठबंधन वाले लोग सनातन की तुलना बीमारी से करते हैं और सनातन को समाप्त करने की बात करते है। किसी की ताकत नहीं है जो सनातन को समाप्त कर दे। जो सनातन पर आक्रमण करते है उनको धूल चटाने का काम इस चुनाव में ये जनता करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा में हर बूथ पर हमारी बड़ी ताकत और कार्यकर्ताओं की फ़ौज है। यह चुनाव बूथ पर लड़ा जाएगा, इसके लिए हमें अपने एक एक बूथ पर तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा प्रत्येक बूथ की जीत के साथ इतिहास रचेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed