फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The robbers had no regrets after killing the couple, went to work in the morning and enjoyed wedding

Ujjain: लुटेरों को दंपती की हत्या करने के बाद जरा भी नहीं था पछतावा, सुबह गए नौकरी पर शाम को शादी में की मौज

Thu, 01 Feb 2024 06:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी घर लौटे और सामान्य व्यवहार करने लगे। वे सुबह नौकरी पर भी गए शाम को शादी में मौज उड़ाने भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Ujjain: The robbers had no regrets after killing the couple, went to work in the morning and enjoyed wedding
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में वरिष्ठ भाजपा नेता और उनकी पत्नी के डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन आरोपियों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान से यह बात साबित होती है कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। लूट करने की नीयत से घर मे घुसे आरोपियों को सिर्फ और सिर्फ लूट से मिलने वाले रुपये और आभूषणों से ही लेना-देना था इसीलिए जब घर में घुसते ही उन्हें यह दंपती दिखाई दिए तो पहले इन्होंने न सिर्फ निर्दयतापूर्वक उनकी हत्या कर दी बल्कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे सुबह तीन बजे रामनिवास कुमावत के घर से निकलने के बाद सुबह अपने समय पर काम पर गए और काम खत्म करने के बाद देवास मे एक शादी समारोह में भी शामिल हुए। शादी में इन्होंने कई प्रकार के जायकों का लुत्फ भी लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि 26 जनवरी की रात्रि को देवास रोड स्थित ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में अज्ञात आरोपियों ने रामनिवास कुमावत (70) और उनकी पत्नी मुन्नीबाई कुमावत (65) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी, जिसमें पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने अल्फेस पिता लियाकत शाह (19) निवासी ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश, आरिफ पिता मक्कू उर्फ मेहरबान शाह (22), विशाल पिता मिश्रीलाल बागवान और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


कुमावत के घर में काम करने वाली महिला के भाई को भी दिया था लालच
पुलिस की पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इस वारदात को आसानी से अंजाम देने के लिए भी मेहनत की थी। इन लोगों ने रामनिवास कुमावत के घर में काम करने वाली एक महिला के भाई को अपने साथ मिला लिया था। लेकिन यहां जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो फिर अल्फेज और आरिफ ने नया प्लान बनाया और इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना के समय आरिफ और अल्फेज अपने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था जबकि अन्य दो आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर आने जाने वालों पर लोगो पर निगाह रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए हत्यारों के हौसले थे बुलंद
बताया जाता है कि हत्यारे पहले भी रामनिवास कुमावत के मकान से छोटी-मोटी चोरी कर चुके थे। इन चोरी के बाद वे कभी पकड़ में नहीं आ पाए थे यही कारण था कि इन हत्यारो के हौसले बुलंद थे। याद रहे कि रामनिवास कुमावत हर व्यक्ति की मदद कर देते थे, इसीलिए इन आरोपियों को यह पता था कि घर में लाखों रुपये की नगदी और आभूषण हैं। लेकिन रामनिवास और मुन्नीबाई की जान लेने के बाद भी जब तिजोरी नहीं खुली तो यह आरोपी नगदी, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, पायजेब और 5 जिंदा कारतूस लेकर यहां से भाग गए थे। 


आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को कड़ी मेहनत करना पड़ी। घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया था, इसके बाद एसआईटी की टीम में इस पूरे हत्याकांड को सुलझाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी। पूछताछ के दौरान उन्हें जानकारी लगी कि ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश में रहने वाले कुछ लोगों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इसके बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाया और चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed