फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The hotel owner opened the lock with a duplicate key and stole the belongings of the female constable

Ujjain News: महिला कांस्टेबल के कमरे में चोरी, फोन भी गायब, कॉल लगाई तो होटल मालिक के कमरे से आई आवाज

Tue, 31 Dec 2024 12:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Dec 2024 12:23 PM IST
सार

उज्जैन में दर्शन करने आई महिला कांस्टेबल भाग्यश्री खरे के होटल रूम की डुप्लीकेट चाबी से होटल मालिक ने ताला खोलकर उनके कपड़े, मोबाइल, 10 हजार रुपये और आईडी कार्ड चुरा लिए। देवदर्शन से लौटने पर उन्होंने सामान बिखरा पाया और मोबाइल गायब था।

विज्ञापन
Ujjain: The hotel owner opened the lock with a duplicate key and stole the belongings of the female constable
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से परिजनों के साथ उज्जैन दर्शन करने आई महिला कांस्टेबल के रूम की डुप्लीकेट चाबी से होटल मालिक ने ताला खोलकर कपड़े, मोबाइल, 10 हजार रुपये सहित आई कार्ड चोरी कर लिया। देवदर्शन कर लौटने पर उन्हें सामान बिखरा दिखा और मोबाइल नहीं मिला। इस पर उन्होंने नानाखेड़ा थाने में शिकायत की तो होटल मालिक के पिता ने रुपये और मोबाइल लौटा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया महाराष्ट्र के वाशी कल्याण निवासी अशोक खरे रेलवे से रिटायर्ड ड्राइवर हैं। वे अपनी भतीजी भाग्यश्री मनोहर खरे और अन्य के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि हमें होटल में रूम नहीं मिल रहा था। नानाखेड़ा पर संगीता पैलेस पर संपर्क किया। वहां 1200 रुपये में कमरा मिला। सभी लोग रूम में रुके। आराम किया और फिर दर्शन करने चले गए। रास्ते में भतीजी भाग्यश्री ने कहा कि मेरा मोबाइल होटल में ही छूट गया है। 
विज्ञापन


दोपहर बाद होटल लौटे लॉक खोलकर रूम में गए तो सामान बिखरा दिखा। मोबाइल की रूम में तलाश की लेकिन नहीं मिला। दूसरे मोबाइल से भाग्यश्री के मोबाइल पर कॉल किया तो उसकी रिंग होटल मालिक के रूम में बज रही थी। उसके कमरे में पहुंचे तो वहां मोबाइल फोन मिला। होटल मालिक से पूछा हमारा मोबाइल आपके कमरे में कैसे आया। हमारी गैर मौजूदगी में आपने कमरे का लॉक क्यों खोला? तो वह जवाब नहीं दे पाया। इस पर उन्होंने कमरे में जाकर अपना अन्य सामान देखा तो वह भी चोरी हो गया था। इसके बाद परिवार ने थाना नानाखेड़ा पहुंचकर शिकायत की। जब पुलिस पहुंची तो आरोपी के पिता ने 8 हजार रुपये और अन्य सामान लौटा दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed