{"_id":"6426ba40ecd6fa2b4d089468","slug":"ujjain-the-dead-body-of-a-youth-missing-for-four-days-was-found-from-the-railway-station-in-pingleshwar-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: चार दिनों से लापता युवक का शव पिंगलेश्वर में रेलवे स्टेशन से मिला, प्रेम प्रसंग में मिल रही थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: चार दिनों से लापता युवक का शव पिंगलेश्वर में रेलवे स्टेशन से मिला, प्रेम प्रसंग में मिल रही थी धमकी
Fri, 31 Mar 2023 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:17 PM IST
सार
पुलिस ने गुरुवार को पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप से रेल पटरी से अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी। इसकी पहचान शुभम राठौर निवासी खेड़ाखजुरिया के रूप में हुई थी। मृतक 26 मार्च से घर से बिना कुछ बताए लापता था।
विज्ञापन
शुभम राठौर चार दिनों से लापता था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के पंवासा थाना पुलिस ने पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप से युवक की लाश बरामद की है। युवक चार दिन से घर से लापता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पवासा पुलिस ने गुरुवार को पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप से रेल पटरी से अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी। इसकी पहचान शुभम राठौर निवासी खेड़ाखजुरिया के रूप में हुई थी। मृतक 26 मार्च से घर से बिना कुछ बताए लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 27 मार्च को राघवी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि आज परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली।
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना था कि उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उसे आए दिन धमकी मिलती रहती थी। चार-पांच दिन पहले भी गांव में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक ने उसे गांव छोड़ने की धमकी दी थी। मृतक के चाचा सुजान सिंह का कहना था कि शुभम पढ़ा-लिखा लड़का था वह आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठा सकता। इधर पवासा पुलिस थाना प्रभारी गजेंद्र पंचेरिया ने बताया कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैं मौत के सही कारणों का पता लगेगा।