फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Six days of celebration in Sandipani Ashram, four days of Holi will be celebrated in ISKCON

Ujjain: सांदीपनि आश्रम में छह दिनी उत्सव तो इस्कॉन में रहेगी चार दिन होली की धूम, फागगीत पर झूमने लगे भक्तमंडल

Fri, 03 Mar 2023 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:56 PM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भले ही होली पर्व 6 मार्च को मनाया जाएगा। सांदीपनि आश्रम में छह दिनी उत्सव मनेगा तो इस्कॉन मंदिर में चार दिनों तक होली पर्व की धूम रहेगी।

विज्ञापन
Ujjain: Six days of celebration in Sandipani Ashram, four days of Holi will be celebrated in ISKCON
उज्जैन में भक्त मंडल फाग उत्सव मनाने लगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भले ही होली पर्व 6 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन शहर के भक्त मंडलों ने भगवान की भक्ति करते हुए यह उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। फाग गीत गाकर शहरवासियों से सूखे रंग से होली खेलने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं सांदीपनि आश्रम में छह दिनी उत्सव तो इस्कॉन मंदिर में चार दिनों तक होली पर्व की धूम रहेगी।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में इस बार तिथि मतांतर से छह दिवसीय होली उत्सव मनाया जाएगा। नंदलाल छह दिन तक भक्तों के साथ होली खेलेंगे। 11 मार्च को पुजारी परिवार द्वारा फाग महोत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं फाग के गीतों पर फूल व गुलाल से होली खेलेंगी। भगवान को विशेष पकवानों का भोग लगाया जाएगा। पुजारी पं.रूपम व्यास ने बताया भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा धुलेंडी से रंगपंचमी तक पांच दिन होली उत्सव मनाने की परंपरा है। इस बार तिथि मतांतर से मंदिर में 7 मार्च को धुलेंडी तथा 12 मार्च को रंगपंचमी मनाई जाएगी। इस प्रकार कुल छह दिन होली महोत्सव मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस्कॉन में रहेगी 4 दिन होली पर्व की धूम
भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में 5 मार्च को महानगर संकीर्तन के साथ गौर पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत होगी। चार दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा होगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया इस्कान मंदिर में फाल्गुन पूर्णिमा पर गौर पूर्णिमा महोत्सव बनाया जाता है। इस बार भी 5 मार्च से चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। शाम 5 बजे महानगर संकीर्तन निकाला जाएगा। इस्कानवृंद मृदंग की थाप पर हरि नाम संकीर्तन करने हुए निकलेंगे। 6 मार्च को शाम 7.40 बजे अधिवास महोत्सव मनाया जाएगा। रात 8 बजे गौर कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 मार्च को तड़के 4.30 बजे मंगला आरती होगी। सुबह 7.05 बजे वृंदावन के बृजसुंदर प्रभुजी द्वारा गौर कथा सुनाएंगे। सुबह 8.30 बजे भगवान के श्री विग्रह के दर्शन होंगे। शाम 4.30 बजे भक्तिप्रेम स्वामीजी महाराज द्वारा गौर कथा सुनाई जाएगी। शाम 5.30 बजे महाअभिषेक होगा। शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी। 8 मार्च को जगन्नाथ मिश्र उत्सव मनेगा। सुबह 11.15 बजे महामन प्रभुजी कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणाधाम में खेली जाएगी 151 क्विंटल फूलों से होली 
श्री कृष्ण सुदामा की पावन मित्र स्थली मित्रता का प्रतीक श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा धाम में 7 मार्च मंगलवार को भव्य फाग महोत्सव एवं ध्वज उत्सव का आयोजन किया जाएगा। महंत दिग्विजयजी महाराज निवार्णी अखाड़ा द्वारा पेशवाई में निशान एवं अखाड़ा निकाला जावेगा। होली एवं ध्वज उत्सव चल समारोह मंदिर से सुबह 9 बजे से बैण्ड-बाजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ प्रारंभ होगा। चल समारोह मे मालवी फाग गीतों पर थिरकते झूमते-गाते बाबूलाल देवड़ा की कलाकार मंडली के साथ ही क्षेत्रों से भजन मण्डलिया भी सम्मिलित होगी। चल समारोह में हाथी, घोड़े, ऊंट इत्यादि सम्मिलित होंगे। सम्पूर्ण गांव में फूलों से भव्य स्वागत होगा। सम्पूर्ण उत्सव कार्यक्रम को इन्दौर के हरीश जोशी द्वारा ड्रोन कैमरे से शूट किया जायेगा। दोपहर 12 बजे अभीजीत मुहुर्त में मंदिर के शिखर पर भव्य ध्वजारोहण होगा। इसके बाद महाआरती, महाप्रसादी एवं भण्डारा होगा। इस आयोजन में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के प्रतीक स्थल नारायणा धाम में 151 क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी।


फूल गुलाल उड़ा कर मना फाग महोत्सव
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी टॉवर चौक स्थित छोटे गोपाल मंदिर में महाकाल महिला भक्त मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें होलिका माता व भक्त प्रहलाद का पूजन कर फाग के गीतों पर नृत्य किया गया। महाकाल महिला भक्त मंडल की गीता यादव ने बताया कि फाग के गीतों पर सभी महिला भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा नृत्य किया गया। फूल गुलाल उड़ा कर फाग महोत्सव मनाया गया। अवंति कल्याण मंदिर महिला मंडल की बहनों द्वारा, होली के गीतो के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया गया। संस्था अध्यक्ष आभा बांठिया ने बताया कि इस दौरान संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वही वैद्य राजपूत समाज समिति और महिला संगठन द्वारा समाज धर्मशाला में फाग उत्सव मनाया गया। समाज अध्यक्ष संजयसिंह हाड़ा व महिला अध्यक्ष अनिता सोलंकी ने बताया कि राधा कृष्ण जी का पूजन कर श्रीकृष्ण भक्ति व होली भजनों पर झूमकर सभी महिलाओं और पुरुषों ने फूल व गुलाल से होली खेली। फूल गुलाल से होली खेलकर समाज ने संदेश दिया कि होली खूबसूरत रंगो का त्योहार है इसे सूखे रंगो के साथ खेलें। इस दौरान राधा कृष्ण बने बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed