{"_id":"64f0bea65eb2bece840ed44a","slug":"ujjain-sister-kept-waiting-young-man-going-home-with-rakhi-from-the-market-died-in-a-road-accident-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बहन करती रह गई इंतजार, बाजार से राखी लेकर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बहन करती रह गई इंतजार, बाजार से राखी लेकर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Thu, 31 Aug 2023 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:54 PM IST
सार
उज्जैन के कदवाली रोड पर अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार राखी खरीदकर उज्जैन से अपने घर नजरपुर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रक्षाबंधन के दिन राखी खरीदकर उज्जैन से अपने घर नजरपुर जा रहे युवक को कदवाली रोड पर अज्ञात डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। हादसे ने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दीं।
घटिया थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे के करीब कदवाली रोड पर अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की बाइक और मोबाइल से उसकी पहचान नजरपुर निवासी राजेन्द्र पिता बगदीराम उम्र 32 साल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके परिवारजन मौके पर आ गए थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि वह राखी खरीदने उज्जैन आया था और लौटते समय उसकी हादसे में मौत हो गई। घर पर उसकी बहन आई हुई थी और शाम को उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अभी इस मामले में घटिया थाना पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात डंपर चालक का पता नहीं लगा पाई है।