फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Shitala Mata Temple Women gathered in temple offered cold dishes in worship

Shitala Mata Temple: मंदिर में जुटी महिलाएं, पूजन में लगाया ठंडे व्यंजनों का भोग, घरों में नहीं जलाया चूल्हा

Mon, 01 Apr 2024 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

सुख-समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की कतार लगी रही। पूजन में ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया गया। वहीं, घरों में चूल्हा भी नहीं जलाया गया।

विज्ञापन
Ujjain Shitala Mata Temple Women gathered in temple offered cold dishes in worship
मंदिर में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना को लेकर शीतला माता मंदिरों में रविवार की आधी रात से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह तो अधिकांश मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें नजर आई। सुबह चार बजे से ही महिलाएं नहाकर दर्शन करने पहुंच गई थी और लाइन में लग गई थी।

विज्ञापन


चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर एक अप्रैल को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। सप्तमी पर शीतला माता के पूजन का विधान है। यह पूजन करने से मान्यता है कि महिलाओं के घर और परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि शीतला माता पूरे वर्ष परिवार में ज्वर तथा संक्रमित जनित बीमारियों से रक्षा करती है।
विज्ञापन




शीतला स्त्रोत में बताया गया है कि विधि-विधान से पूजन करने पर माता प्रसन्न होती है। पूजन में एक दिन पहले बनाए हुए व्यंजनों का माता को भोग लगाया जाता है और उनके समक्ष धूप और अगरबत्ती बगैर जलाए अर्पित किए जाते हैं। इधर, आधी रात के बाद से ही शहर के विभिन्न शीतला माता मंदिरों पर महिलाओं द्वारा देवी का पूजन प्रारंभ कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकपात मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर हो या फिर कुशलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह महिलाओं की लंबी कतारें नजर आ रही थी। पंडित अमर डिब्बावाला ने बताया कि आज सप्तमी का पर्व रवि योग में मन रहा है और इसका विशेष फल पूजन करने वाली महिलाओं को मिलेगा। कल शाम से ही घरों में शीतला माता पूजन के लिए भोजन बनाने का काम शुरू हो गया था और आज घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और एक दिन पहले तैयार किया गया भोजन ही परिवार के लोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed