फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Seeing police siege, youths ran away after throwing liquor boxes; Goods worth Rs 19 thousand seized

Ujjain News: पुलिस की घेराबंदी देख शराब की पेटियां फेंककर भागे युवक; 19 हजार रुपये का माल जब्त

Tue, 28 Nov 2023 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Nov 2023 04:22 PM IST
सार

Liquor Smuggling: उज्जैन में पुलिस ने कार से शराब ले जाने की सूचना पर नाकाबंदी की तो कार सवार युवक शराब की पेटियां फेंक कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने मौके से 19 हजार रुपये की शराब जब्त की है।

विज्ञापन
Ujjain: Seeing police siege, youths ran away after throwing liquor boxes; Goods worth Rs 19 thousand seized
मौके से जब्त की गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कार से शराब ले जान की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जब कार सवार युवकों ने पुलिस को देखा तो वे कार से शराब बाहर फेंककर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 19 हजार रुपये कीमत की शराब बरामद की है। गाड़ी और युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि रात 12 बजे सफेद रंग की कार में अवैध शराब भरी होने की सूचना मिली थी। कार को पकड़ने के लिए गाड़ियों की जांच शुरू की गई। ग्राम गुराडिया गुर्जर में कार दिखाई देने पर उसे रोकने का प्रयास किया। तब उसमें सवार कुछ युवकों ने रफ्तार तेज कर ली। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो युवक शराब की पेटियां फेंककर भाग निकले। पुलिस ने 350 क्वार्टर जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 19 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार के नंबर से पता चला है कि गाड़ी महिदपुर की है। नंबर के आधार पर एक टीम को कार और युवकों की तलाश के लिए रवाना किया गया है। जल्द कार को जब्त कर उसके मालिक से पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि अवैध शराब तस्करी का सुराग मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed