फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Sadhvi's 24 hour ultimatum for Ujjain Police, Register FIR Or Will Self immolation

Ujjain: साध्वी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, छेड़छाड़ की शिकायत पर FIR नहीं तो सीएम आवास के सामने आत्मदाह

Sat, 22 Jul 2023 10:11 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 22 Jul 2023 10:11 AM IST
सार

उज्जैन की साध्वी मंदाकिनी ने चार धाम आश्रम के संत पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पुलिस एफआईआर नहीं कर रही है। यदि 24 घंटे में एफआईआर नहीं हुई तो सीएम आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। 
 

विज्ञापन
Ujjain Sadhvi's 24 hour ultimatum for Ujjain Police, Register FIR Or Will Self immolation
साध्वी मंदाकिनी हाथ जोड़कर पुलिस से FIR दर्ज करने का अनुरोध करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी का आरोप है कि बोधानंद महाराज के आश्रम में कथा के दौरान वेदानंद, संपूर्णानंद और ज्योर्तिमयानंद ने अश्लील हरकत की। अब चारधाम आश्रम संत शांति स्वरूपानंद ने उनकी कथा बंद करवा दी। मामले में साध्वी ने पुलिस को शिकायत की है, लेकिन एफआईआर अब तक दर्ज नहीं हुई है। साध्वी ने 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो वह सीएम आवास के सामने धरना देंगी और आत्मदाह कर लेंगी। 

विज्ञापन


साध्वी का आरोप है कि आरोपियों ने उनका हाथ पकड़ा और उनके साथ अश्लील हरकत की। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। शिवराज सरकार में उज्जैन की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की यह हालत है। अब 24 घंटे का समय उज्जैन पुलिस को दे रही हूं। अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो भोपाल मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के घर के बाहर आत्महत्या करूंगी। साध्वी का आरोप है कि सात दिन हो गए हैं। अब तक उज्जैन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने फोन पर कहा कि जांच चल रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज करेंगे। अगर एक महिला कह रही है कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई है तो पुलिस जांच के नाम पर सात दिन से घुमा रही है। 
विज्ञापन


साध्वी का आरोप है कि एसपी के कहने पर महिला थाने गई थी। महिला थाना प्रभारी भी शिकायत दर्ज करने की जगह सवाल पूछकर परेशान करने लगी। मैं समझ गई कि वह शिकायत दर्ज नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अगर उज्जैन पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की तो वह सीएम निवास पर जाकर साधु-संतों के साथ मिलकर शिव चालीसा, कथा और पूजन करेगी। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed