फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain's Abhishek will come today in Kaun Banega Crorepati

MP News: कौन बनेगा करोड़पति में आज आएंगे उज्जैन के अभिषेक, वाइल्ड कार्ड से हुई थी एंट्री

Tue, 19 Dec 2023 07:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

MP News: कौन बनेगा करोड़पति में आज उज्जैन का अभिषेक अपना भाग्य आजमाने आएगा। जोकि यहां महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे जाने वाले सवालो के जवाब देते हुए नजर आएगा। कौन बनेगा करोड़पति के लिए पिछले 7 वर्षों से उज्जैन का अभिषेक प्रयास कर रहा था, जोकि पूरा हुआ और वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा यहां तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Ujjain's Abhishek will come today in Kaun Banega Crorepati
कौन बनेगा करोड़पति में आज आएंगे उज्जैन के अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला से चर्चा करते हुए अभिषेक चौहान ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में प्ले लाग और रजिस्ट्रेशन के माध्यम से एंट्री होती है, जिसके लिए प्रतिदिन प्रोग्राम के दौरान एक सवाल पूछा जाता है, जिसका एसएमएस या सोनी लिव एप के माध्यम से जवाब देना होता है। सही जवाब देने पर ही पूरे देश भर से लोगों का इसमें चयन किया जाता है। अभिषेक ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए वह पढ़ाई के साथ काफी समय से प्रयास कर रहे थे। वर्तमान में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, आपने बताया कि मैं अपने भाई गर्व चौहान और ताऊजी राजेंद्र चौहान के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। 

विज्ञापन



गैबी साहब की तस्वीर देख खुश हो गए थे महानायक अमिताभ बच्चन
अभिषेक चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा महानायक अमिताभ बच्चन को गैबी साहब और बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की गई थी। महानायक अमिताभ बच्चन बाबा महाकाल के भक्त तो हैं ही, लेकिन जब उन्होंने गैबी हनुमान की तस्वीर देखी तो वह एक खुश हो गए। क्योंकि वह गैबी साहब के भी भक्त हैं और समय-समय पर अपने ट्विटर पर गैबी साहब की फोटो डालते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed