फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Rahul Gandhi will hold a public meeting at Kartik Fair Ground after seeing Mahakal

Ujjain: महाकाल दर्शन कर कार्तिक मेला ग्राउंड पर आमसभा करेंगे राहुल गांधी, प्रभारियों ने तैयारी का जायजा लिया

Tue, 27 Feb 2024 01:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

बाबा महाकाल दर्शन कर कार्तिक मेला ग्राउंड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आमसभा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारियों ने उज्जैन में यात्रा की तैयारी का जायजा लिया।

विज्ञापन
Ujjain Rahul Gandhi will hold a public meeting at Kartik Fair Ground after seeing Mahakal
बैठक करते हुए कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी पांच मार्च को उज्जैन पहुंच रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा से राहुल गांधी सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। उसके पश्चात कार्तिक मेला ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करेंगे। न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मध्यप्रदेश के प्रभारी कुलदीप सिंह इंदौरा, यात्रा प्रभारी प्रियव्रत सिंह खींची, रवि जोशी, सज्जन सिंह वर्मा ने शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया के साथ यात्रा के दौरान आमसभा स्थल का चयन किया। न्याय यात्रा का जायजा लेने 29 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच मार्च को उज्जैन में प्रवेश करेगी। इस हेतु कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया अध्यक्षता में प्रदेश प्रभारियों की उपस्थिति में सोमवार को शहर एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन और आमसभा की रणनीति तैयार की गई। दर्शन पश्चात कार्तिक मेला ग्राउंड पर राहुल गांधी आमसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आमसभा के चयन हेतु शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल, कुलदीप सिंह इंदौरा, प्रियव्रत खींची, सज्जन सिंह वर्मा, विक्रांत भूरिया, रवि जोशी और ओम सिलावट के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दादा मनोहर बैरागी, अनन्त नारायण मीणा नेता प्रतिपक्ष, रवि राय, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बोस, माया राजेश त्रिवेदी, देवास शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, अशोक भाटी, अशोक तिवारी, अजीत ठाकुर, विक्की यादव आदि ने कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर आमसभा स्थल का जायजा लिया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेने 29 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचेंगे यहां पर समिति के सदस्यों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे तथा यात्रा की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों यात्राओं में उज्जैन पहुंचने का संयोग
यह संयोग ही है कि पिछले वर्ष भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन होकर निकली थी और अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग में भी उज्जैन आ रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी निकली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। पूर्व से पश्चिम निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी राहुल जी फिर से भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेंगे। इन दोनों यात्राओं में मात्र 1 वर्ष के अंतराल में राहुल गांधी जी दूसरी बार उज्जैन पहुंच रहे हैं।


समितियां बनाकर दी जाएगी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उज्जैन पहुंचने से पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रभारियों द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारी की समितियां बनाकर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान उपस्थित पदाधिकारी की समिति, क्राउड मैनेजमेंट समिति और आमसभा व्यवस्था हेतु भी समितियां बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी संदर्भ में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया दोपहर 2, 3, 4 एवं 5 बजे सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात अगले दिन एनएसयूआई युवा कांग्रेस सेवा दल महिला कांग्रेस की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed