फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Preparations for Chaitra Mahotsav begin in Chintaman Ganesh Temple Jatra organized March 27 to April 17

Ujjain News: चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी शुरू, 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगा जत्रा का आयोजन

Mon, 18 Mar 2024 10:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस साल 27 मार्च से 17 अप्रैल तक जत्रा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Ujjain Preparations for Chaitra Mahotsav begin in Chintaman Ganesh Temple Jatra organized March 27 to April 17
चिंतामन गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में चिंतामन गणेश के मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर में प्राचीन परंपरा अनुसार चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार पर जत्रा का आयोजन होता है। इस साल भी प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। 27 मार्च से 17 अप्रैल तक चैत्र महोत्सव का आयोजन होगा। परंपरा अनुसार चैत्र मास की चार जत्रा लगेगी।

विज्ञापन


मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार पर जत्रा आयोजन होता है। इस बार चैत्र मास में चार बुधवार होने से चार जत्रा लगेगी। 27 मार्च को पहली, तीन अप्रैल को दूसरी, 10 अप्रैल को तीसरी तथा 17 अप्रैल को शाही जत्रा होगी। प्रत्येक जत्रा पर हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


चैत्र मास की भीषण गर्मी में होने वाले इस आयोजन के लिए श्रद्धालुओं के पैर न जले, इसलिए परिसर में मेटिन बिछाई जाएगी। छांव के लिए शामियाने, शीतल पेयजल तथा बैरिकेडिंग आदि के इंतजाम होंगे। वर्तमान में मंदिर में रंगरोगन व साज-सज्जा का काम चल रहा है। मंदिर परिसर को पौराणिक स्वरूप में निखारने के लिए परिसर की दीवारों पर विभिन्न धर्म प्रसंगों पर आधारित चित्र बनवाए जा रहे हैं। मालवी शैली में धर्म प्रसंगों के चित्र भी दीवारों पर बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed