फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Police caught oil theft gang; 15 days ago 195 liters of oil was stolen from transformer

Ujjain: कार में चलने वाले ऑयल चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा; 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर तोड़ चुराया था 195 ली. तेल

Tue, 09 Jan 2024 10:26 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 Jan 2024 10:26 AM IST
सार

Ujjain Hindi News: उज्जैन में कार में सवार होकर ऑयल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह दो सदस्य पकड़े गए हैं, वहीं एक सदस्य अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया तेल और कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Ujjain: Police caught oil theft gang; 15 days ago 195 liters of oil was stolen from transformer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जब्त किया हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने कार में सवार हो तेल चोरी करने वाले दो चोरों को हिरासत में लिया है। उनके पास से स्कार्पियों कार और 16 हजार रुपये कीमत का ऑयल बरामद किया गया है। दरअसल, 15 दिन पहले ग्राम सोहड़ में विद्युत ग्रिड के ट्रांसफार्मर को तोड़कर 195 लीटर ऑयल चोरी किया गया था। हालांकि बदमाशों का एक साथी अभी भी फरार है। गिरफ्त में आए बदमाशों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


इंगोरिया थाना एएसआई दिनेश निनामा ने इस मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की रात ग्राम सोहड़ शुक्ला वाला विद्युत ट्रांसफार्मर की बुशिंग खोलकर उसमें से हजारों रुपये कीमत का 195 लीटर ऑयल अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया था। मामले की शिकायत लोकेंद्र सिंह पिता शंकरलाल चौहान निवासी विद्युत ग्रिड पीरझलार ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बीती रात ग्राम धुरेरी से खरसौदखुर्द निवासी पप्पू पिता नारायण मोंगिया को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसने नितेश पिता जादूलाल चौधरी और गोकुल चौधरी निवासी पीरझलार के साथ ट्रांसफार्मर तोड़कर ऑयल चोरी किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों साथियों की तलाश करते हुए नितेश को हिरासत में ले लिया। वहीं, गोकुल चौधरी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ बताया कि वे रात में स्कार्पियों कार में सवार होकर वारदात करने के लिए निकलते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार कैन में भरा 16 हजार रुपये कीमत का 150 लीटर ऑयल और चार लाख रुपये कीमत की कार बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

 
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नितेश ने अपने पिता की कार का प्रयोग ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने में किया था। एएसआई निनामा के अनुसार, फरार आरोपी के गिरफ्त में आने पर अन्य वारदातों का पता चल पाएगा। बदमाश चोरी का ऑयल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। उसी दौरान सूचना मिलने पर टीआई चंद्रिका सिंह यादव के निर्देशन में बनाई गई टीम में शामिल प्रधान आरक्षक मुकेश मीणा, शहजाद, आरक्षक सतीश राठौर, प्रवीण, सैनिक अश्विन ने घेराबंदी कर पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed