{"_id":"63ba735cd4fdf2651f2b7f18","slug":"ujjain-pbd-2023-president-of-suriname-visit-mahakal-temple-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सूरीनाम के राष्ट्रपति बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने और महाकाल महालोक के दर्शन करने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सूरीनाम के राष्ट्रपति बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने और महाकाल महालोक के दर्शन करने पहुंचे
Sun, 08 Jan 2023 01:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 01:10 PM IST
सार
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी अपनी पत्नी के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ महाकाल महालोक के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डेलीगेट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुयाना के राष्ट्रपति डा. इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। दोनों देशों के राष्ट्रपति पीथमपुर में औद्योगिक इकाइयों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
सूरीनाम के राष्ट्रपति शनिवार शाम विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। सूरीनाम के राष्ट्रपति 10 जनवरी को पीथमपुर स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) का दौरा भी करेंगे। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली नौ जनवरी को शाम 4.45 बजे देवगुराड़िया स्थित ट्रैंचिंग ग्राउंड का दौरा करेंगे। वे यहां 550 टीपीडी बायो-सीएजी प्लांट का प्रेजेंटेशन देखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि वे 10 जनवरी को सुबह पीथमपुर में जस इंजीनियरिंग, शंकर सोया और सिपला कंपनियों का दौरा भी करेंगे। रविवार को लालबाग पैलेस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ लंच में भी दोनों देशों के राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी शहर में पांच दिन और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद अली चार दिन ठहरेंगे। दोनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के उद्घाटन सत्र में भी मौजूद रहेंगे। सूरीनाम के राष्ट्रपति सात जनवरी को रात्रि में इंदौर पहुंचे। 11 जनवरी को शाम 4.40 बजे विशेष विमान से अहमदाबाद रवाना होंगे।
