फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Online booking of Bhasma Aarti will not be possible in Mahakal Temple on March 8 and 9

Ujjain: महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी, महाकाल मंदिर में 8 और 9 मार्च को नहीं हो पाएगी भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 24 Feb 2024 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, महाकाल मंदिर में आठ और नौ मार्च को भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
Ujjain Online booking of Bhasma Aarti will not be possible in Mahakal Temple on March 8 and 9
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व आठ और अगले दिन नौ मार्च के लिए भगवान महाकाल की भस्म आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकेगी। मंदिर प्रशासन ने दोनों दिनों की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक कर दी है। विशेष पर्व के चलते दोनों दिन की अनुमति प्रशासन द्वारा ऑफ लाइन दी जाएगी।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। भीड़ के कारण मंदिर प्रशासन द्वारा दो दिन आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन नौ मार्च को दोपहर में होने वाली भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक की है। दोनों दिन श्रद्धालुओंं को ऑफलाइन अनुमति जिला प्रशासन के माध्यम से जारी की जाती है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग बंद करने के पीछे कारण है कि देश भर के भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा करीब 400 सीट के लिए ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग सुविधा दी है। भक्त कहीं पर से भी निर्धारित तिथि के 15 दिन पहले ऑनलाइन अनुमति बुकिंग करा सकते हैं। महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन दोपहर में होने वाली भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में भक्त शामिल होने को लालयित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंदिर में वीवीआईपी का आगमन होता है और अधिक संख्या में भीड़ भी रहती है। इसलिए दोनों दिन मंदिर प्रशासन और प्रशासन के अधिकारी भीड़ की स्थिति देखने के बाद ऑफलाइन अनुमति जारी करते हैं। इसी तरह वर्ष में अंग्रेजी कैलेंडर के 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए भी मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग बंद की जाती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। इसी के तहत रात को बम डिस्पोजल स्कवॉड महाकाल मंदिर पहुंची और तमाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed