फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Old woman committed suicide by hanging herself in the house

Ujjain: वृद्ध महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और बेटे की पहले हो चुकी है मौत, बहू ने दी सूचना

Thu, 07 Sep 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 07:28 PM IST
सार

महाशक्तिनगर निवासी अरुणा पांडे पति कुंजबिहारी पांडे ने अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Ujjain: Old woman committed suicide by hanging herself in the house
उज्जैन में वृद्धा ने फांसी लगा ली - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उज्जैन में बुधवार शाम 64 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की बहू ने नानाखेड़ा थाने पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाशक्तिनगर निवासी अरुणा पांडे पति कुंजबिहारी पांडे ने अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला के पति कुंजबिहारी पांडे का निधन हो चुका है। महिला के पति 32वीं बटालियन में सिपाही थे। इसके अलावा महिला के पुत्र लोकेश पांडे का भी पूर्व में निधन हो चुका है। महाशक्तिनगर स्थित मकान में अरुणा पांडे के अलावा बहू शिवा पांडे पति स्व. लोकेश पांडे रहती हैं, जिसे सबसे पहले सास द्वारा फांसी लगाने की जानकारी लगी। अरुणा पांडे ने किस वजह से फांसी लगाई इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed