फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Officers and police team had arrived to remove encroachment of religious places, women got angry

Ujjain: धार्मिक स्थलों का अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे अधिकारी और पुलिस की टीम, महिलाएं नाराज होकर धरने पर बैठीं

Thu, 23 May 2024 01:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 01:15 PM IST
सार

केडी गेट से इमली तिराहा तक कुल 38 ऐसे स्थल हैं, जो कि अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। इसमें 18 धार्मिक स्थल हैं। इसमें 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद व 2 जैन मंदिर हैं। आज टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Ujjain: Officers and police team had arrived to remove encroachment of religious places, women got angry
कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2023 में नगर निगम द्वारा केडी गेट चौराहा से इमली तिराहा तक का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की शुरुआत की गई थी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद भी इस क्षेत्र का अतिक्रमण अब तक पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। आज सुबह भी 18 धार्मिक स्थलों का अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम व पुलिस की टीम पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। कुछ मुस्लिम महिलाएं अचानक सड़कों पर बैठ गईं। उनके विरोध के बावजूद भी जेसीबी के पहिए नहीं थमे तो विरोध कड़ा होता गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को संभालने की कोशिश की और कुछ लोगों से बातचीत भी की, लेकिन लगभग आधा घंटा तक हुई बातचीत के बाद अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई शुरू हो पाई। 
विज्ञापन


निगमायुक्त आशीष पाठक ने बताया कि के डी गेट से इमली तिराहा तक कुल 38 ऐसे स्थल हैं, जो कि अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 18 धार्मिक स्थल हैं। इसमें 13 मंदिर, 1 मजार, 2 मस्जिद व 2 जैन मंदिर हैं। आज एडीएम अनुकूल जैन, एडिशनल एसपी जयंत राठौर, 3 सीएसपी और चार थानों की पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। 
विज्ञापन


13 भवनों की गैलरी हो रही प्रभावित
पूरे मार्ग में कुल 20 भवन भी प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से 13 की गैलरी तो बाकी के कुछ हिस्से भी प्रभावित होना है। सूची के अनुसार मोहम्मद हुसैन पिता चांद खां (गैलरी), मांगूलाल पिता आनंदीलाल (दो गैलरी), बुरहानउद्दीन पिता अकबर हुसैन (गैलरी), जूजर पिता हसन अली (दो मकान के भाग), साबिर पिता ताहिर हुसैन (गैलरी), मो. साबिर पिता मो. हुसैन (गैलरी), मो. इदरीस पिता अब्दुल रहमान (दो मकान के भाग), हसन टॉवर (गैलरी), कंचनबाई पति छगनलाल (गैलरी), देवेंद्र पिता मदनलाल सेठी (मकान का भाग), प्रदीप पिता चेतनलाल अजमेरा (मकान का भाग), तुलसीबाई पति मांगीलाल (सैडबैक व गैलरी), माता प्रसाद (गैलरी), काफीला बी (सैडबैक), संतोषबाई पति राजकुमार (गैलरी), कन्हैया पिता सिद्धेश्वर (गैलरी-सैडबैक) व पन्नासिंह पिता कन्हैयालाल के भवन की (गैलरी व सैडबैक) प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed