फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Number of devotees increased after becoming Mahakal Lok more people reached than Tirupati Balaji

Ujjain: महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी भक्तों की संख्या, तिरुपति बालाजी से भी ज्यादा लोग पहुंचे बाबा के दरबार

Sun, 27 Aug 2023 06:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 06:40 PM IST
सार

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद दर्शनार्थियों की संख्या में तीन से चार गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां 20 से 25 हजार लोग दर्शन करने आते थे, अब रोजाना करीब एक लाख लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Number of devotees increased after becoming Mahakal Lok more people reached than Tirupati Balaji
चार गुना तक बढ़ी बाबा के भक्तों की संख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल लोक को बने अभी 10 महीने भी नहीं हुए हैं और पहले चार महीनों मे श्रद्धालुओं की संख्या तीन से चार गुना होकर औसतन 70 हजार रोज तक पहुंच गई है। अब तो स्थिति यह है कि उज्जैन में जैसे श्रद्धालुओं की बाढ़ सी आ गई है। पिछले छह महीने के आंकड़े देखें जाएं तो औसतन 1.50 लाख श्रद्धालु रोज उज्जैन आ रहे हैं। श्रावण महीने में तो रोज करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। पिछले वर्ष तक लगभग 20 हजार श्रद्धालु रोज यहां आते थे। दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने से शहर की इकोनॉमी को भी पंख लगे हैं। होटल, खानपान, प्रॉपर्टी, यातायात जैसे सभी काम धंधे सीधे तीन गुने हो गए हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना है कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से हम स्टडी करवा रहे हैं, क्योंकि 10 माह में इतना बड़ा इकोनॉमिक चेंज किसी भी शहर में हमारी जानकारी में नहीं आया है। 
विज्ञापन


51 दिन में पहुंचे पौने 2 करोड़ लोग
4 जुलाई 2023 से महाकाल मंदिर में गिनती करने वाले कैमरे लगे हैं। तब से अब तक यानी 23 अगस्त तक यानी 51 दिन में कुल पौने दो करोड़ लोगों ने दर्शन किए। यानी श्रावण व अधिकमास महीने में औसतन रोज 3.5 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे है। इसके पहले अनुमानित आंकड़े होते थे। देश के बाकी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख लोग भी औसत रोज नहीं पहुंची है। उज्जैन में महाकाल लोक से खंडवा जिले के ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जाने वालों की संख्या तीन से चार गुना हो गई है। दूसरे राज्यों से उज्जैन आने वालों में से ज्यादातर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जाते ही हैं। ओंकारेश्वर में दर्शन करने वालों की औसत रोज संख्या पहले 10 से 12 हजार तक थी। अब बढ़कर 40 से 50 हजार तक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed