{"_id":"6565e67c57b004d3ae0f2989","slug":"ujjain-news-youth-doing-stunts-in-moving-car-police-said-action-will-be-taken-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 'हम नहीं सुधरेंगे थोड़ा और बिगड़ेंगे' गाने पर चलती कार में स्टंटबाजी करते युवक, पुलिस ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 'हम नहीं सुधरेंगे थोड़ा और बिगड़ेंगे' गाने पर चलती कार में स्टंटबाजी करते युवक, पुलिस ने कही ये बात
Tue, 28 Nov 2023 06:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:39 PM IST
सार
उज्जैन जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां कुछ लड़के 'हम नहीं सुधरेंगे थोड़ा और बिगड़ेंगे' गाने पर चलती कार में स्टंटबाजी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है, युवकों को तलाशा जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार चालक और मालिक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्टंटबाजी करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में इंदौर रोड क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग गाड़ी के ऊपर बैठकर और कार का एक दरवाजा खोलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। स्थिति कुछ ऐसी है कि इन लोगों की हरकत देखकर कार के आसपास से गुजरने वाले लोग दूर से ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार क्रमांक MP-09 CM-9571 की छत पर बैठकर कुछ लोग स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक व्यक्ति कार के दरवाजे पर खड़ा होकर भी स्टंट कर रहा था। तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कब का है यह तो बताया नहीं जा सकता। लेकिन वीडियो में मुनिनगर तालाब और मॉडल स्कूल जरूर दिखाई दे रहा है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो इंदौर रोड का है।
विज्ञापन
कार पर इस तरह का स्टंट करते लोगों को लेकर जब यातायात थाना प्रभारी दिलीप परिहार से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि कार पर इस तरह का स्टंट करना सरासर गलत है। हमने कार के नंबर के आधार पर इसके मालिक की पहचान कर ली है। जल्द ही हम उन लोगों की भी पहचान कर लेंगे, जो की कार पर इस प्रकार का स्टंट कर रहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गाड़ी के दूर-दूर से निकले लोग
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर साफतौर पर अंदर जा लगाया जा सकता है कि जिस समय यह कार क्षेत्र से गुजर रही थी। उस समय कार के आसपास से निकलने वाले वाहन चालक इससे दूर से ही निकल रहे थे। जिन्हें इस बात का भय था कि कहीं यह कार हमसे न टकरा जाए। वरना कोई घटना दुर्घटना हो सकती है।
