फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Woman dies after getting stuck in potato cutter machine in Mahakal temple

Ujjain News: महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में दुखद हादसा, आलू कटर मशीन में फंसा दुपट्टा, चली गई महिला की जान

Sat, 21 Dec 2024 11:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Dec 2024 11:35 AM IST
सार

हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। रजनी खत्री केशव नगर की निवासी थीं और उनके 12 साल का बेटा है। रजनी खत्री के परिवार को मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News: Woman dies after getting stuck in potato cutter machine in Mahakal temple
रजनी खत्री का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के निशुल्क अन्नक्षेत्र में शनिवार सुबह आलू काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से आउटसोर्स कंपनी की कर्मचारी रजनी खत्री (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए अवंती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रजनी खत्री केशव नगर की निवासी थीं और उनके 12 साल का बेटा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग और अन्य अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक परिवार को सहायता का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से संचालित श्री महाकालेश्वर निशुल्क अन्नक्षेत्र में शनिवार सुबह कार्य के दौरान आउटसोर्स कंपनी के.एस. एस. कर्मचारी रजनी खत्री आयु 30 वर्ष काम कर रही थीं। तभी अचानक अन्नक्षेत्र की आलू काटने की मशीन में उनका दुपट्टा फंस गया। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको तुरंत अवंती हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जानकारी देते हुए एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि रजनी खत्री अन्न क्षेत्र में भोजन बनाने व वितरण का काम करती थी। आज सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना घटित हुई, जिसमें उनकी मौत हो गई है। महिला केशव नगर में निवासी थी। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी सहायता शासन के माध्यम से हो सकेगी वह हम मृतक के परिवार को प्रदान करेंगे। इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी लगते ही महाकालेश्वर मंदिर के जिम्मेदार अधिकारी के साथ एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग, तहसीलदार रुपाली जैन और सीएसपी ओ पी मिश्रा तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचे गए थे।

आर्थिक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी महाकालेश्वर मंदिर समिति
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के अन्य क्षेत्र में घटित हुई यह घटना काफी दुखद है। रजनी खत्री के परिवार को मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed