फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Unique initiative of Bhairavgarh jail administration Tarpan being made from prisoners

Ujjain: भैरवगढ़ जेल प्रशासन की अनोखी पहल, जिसकी हत्या में सजा मिली, बंदी पश्चाताप के साथ उसी का कर रहे तर्पण

Sat, 07 Oct 2023 12:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:25 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन की भैरवगढ़ जेल ने एक अनोखी पहल पेश की है। यहां हत्या के अपराध की सजा काट रहे बंदियों से जेल में तर्पण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain News: Unique initiative of Bhairavgarh jail administration Tarpan being made from prisoners
तर्पण करते कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी कुछ अपराध जाने-अनजाने में हो जाते हैं, जिनका बाद में पश्चाताप के अलावा कोई चारा नहीं बचता। ऐसे अपराधों की सजा काट रहे भैरवगढ़ के बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने अनोखी पहल की है। उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में कैदी सोलह श्राद्ध के दिनों में तर्पण कर रहे हैं। सोलह श्राद्ध के दिनों में जेल प्रशासन ने जेल में बंद कैदियों को तर्पण की अनुमति दी है। पूजन भी मात्र औपचारिक रूप से नहीं, बल्कि विधि विधान से कराया जा रहा है। यह कर्मकाण्ड पं. श्याम पंचोली घोड़ी वाला गुरु द्वारा करवाया गया। तर्पण कर्म के पूजन में करीब 90 से अधिक बंदी शाामिल हुए, जिसमें 22 महिला बंदी भी शामिल थी। तर्पण की यह प्रक्रिया जेल के अंदर ही सम्पन्न करवाई गई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि जेल के बंदियों को समस्त धार्मिक प्रक्रियाओं में शामिल होने का मौका दिया जाता है। तर्पण कर्म का पूजन भी इसी के तहत किया गया है। पूजन में शामिल बंदियों में कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने भूलवश किसी की हत्या कर दी और अब वे पश्चाताप वश मृत आत्मा की शांति के लिए तर्पण कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed