{"_id":"665951f7013780b2c70c5e65","slug":"ujjain-news-union-minister-of-state-for-steel-faggan-singh-kulaste-reached-the-shelter-of-baba-mahakal-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain news: महाकाल की शरण पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सुख समृद्धि के लिए की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain news: महाकाल की शरण पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सुख समृद्धि के लिए की कामना
Fri, 31 May 2024 09:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 31 May 2024 09:58 AM IST
सार
कुलस्ते ने आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। उन्होंने कहा कि मैंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनसे प्रदेश की समृद्धि की कामना की है। सब पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे बस यही मेरी अपेक्षा है।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शनिवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया। इस दौरान आप बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना करने के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। यहां घटिया क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय ने उन्हें श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करवाए। कुलस्ते ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और शीश नवाकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कुलस्ते ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं। जब भी क्षेत्र में आता हूं, बाबा महाकाल के दर्शन और उनका आशीर्वाद लिए बिना कभी नहीं जाता हूं। आज भी मैंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनसे प्रदेश की समृद्धि की कामना की है। सब पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे बस यही मेरी अपेक्षा है।
विज्ञापन
नंदी जी के कानों में कहीं मनोकामना
कुलस्ते ने आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन भी किए।
