फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Home voting will be held in Ujjain on May 6 and May 7, 1483 elderly and disabled voters will vote

Ujjain News: उज्जैन में 6 मई और 7 मई को होगी होम वोटिंग, 1483 वृद्ध और दिव्यांग मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान

Sun, 05 May 2024 10:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2024 10:51 PM IST
सार

होम वेटिंग के निर्धारित 1483 में से 85 प्लस आयु के 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। जिसके लिए उज्जैन संसदीय क्षेत्र की आंठों विधानसभाओं में कुल 106 रूट बनाए गए हैं और 106 होम वोटिंग की टीम नियोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Ujjain News: Home voting will be held in Ujjain on May 6 and May 7, 1483 elderly and disabled voters will vote
6 मई और 7 मई को होगी होम वोटिंग

विस्तार

उज्जैन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के 1483 पात्र 85 प्लस आयु के वृद्ध मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग 6 मई और 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के मध्य कराई जाएगी। 6 मई को होम वोटिंग दल फर्स्ट विजिट कर मतदाताओं के घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराएगा।
विज्ञापन


6 मई को अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की दूसरी विजिट में 7 मई को होम वोटिंग कराई जाएगी। होम वेटिंग के निर्धारित 1483 में से 85 प्लस आयु के 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। जिसके लिए उज्जैन संसदीय क्षेत्र की आंठों विधानसभाओं में कुल 106 रूट बनाए गए हैं और 106 होम वोटिंग की टीम नियोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और मतदान दलों को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही होम वोटिंग कराई जाए। होम वोटिंग के निर्धारित कार्यक्रम की सूचना राजनैतिक दलों को भी दी जाएं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा हम वोटिंग के लिए 107 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे रवाना होगा सुरक्षा बल
नोडल होम वोटिंग गिरीश तिवारी ने बताया कि विधानसभा उज्जैन उत्तर ,उज्जैन दक्षिण और विधानसभा घटिया की होम वोटिंग टीम सुरक्षा बल समेत जिला मुख्यालय स्थित प्रशासनिक संकुल से प्रातः 7 बजे रवाना होगी। वहीं विधानसभा खाचरोद, बड़नगर, महिदपुर और तराना की होम वोटिंग टीम संबंधित एसडीएम कार्यालय से ही रवाना होगी। घर पहुंच मतदान मतदान दल में पीओ, पी वन, माइक्रो आब्जर्वर, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, वीडियो ग्राफर का दल होगा। सभी होम वोटिंग टीम को घर पहुंच मतदान के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed