फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two innocent siblings who went to a wedding procession with their family drowned in a swimming pool

Ujjain News: परिवार के साथ बारात गए दो मासूम भाई-बहन स्विमिंग पूल में डूबे, भाई की मौत; बहन गंभीर

Sat, 04 May 2024 04:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2024 04:26 PM IST
सार

Ujjain: भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के लोग सज-धज के हंसी खुशी समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, तभी परिवार के दो बच्चे खेलते-खेलते शादी गार्डन में बने स्विमिंग पूल में जा गिरे। गहरे पानी में डूबने से चार वर्ष के बालक की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

विज्ञापन
Two innocent siblings who went to a wedding procession with their family drowned in a swimming pool
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कोहेफिजा स्थित स्वागत गार्डन परिसर के स्वीमिंग पूल में मौसेरे भाई-बहन डूब गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची का इलाज चल रहा है। दोनों बारात में शामिल होने के लिए उज्जैन से भोपाल आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बच्ची को वेंटीलेटर पर रखा गया है। पुलिस के मुताबिक उज्जैन निवासी 4 साल का कामिल और शाजापुर निवासी 5 साल की बेबी लीजा आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं। दोनों उज्जैन से भोपाल आई एक बरात में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आए थे। इस बारात का जनवासा लालघाटी स्थित स्वागत गार्डन में रखा था, जबकि रिसेप्शन का कार्यक्रम गुलशन गार्डन में था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूरी बारात तैयार होकर जनवासे से गुलशन गार्डन के लिए रवाना हुई थी। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। घर वालों ने वापस जनवासे पहुंचकर देखा तो दोनों बच्चे स्वीमिंग पूल में डूबे हुए दिखाई दिए। उन्हें बाहर निकालकर और लालघाटी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कामिल को चैकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। लीजा को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बारात रवाना होने से पहले दोनों बच्चे पूल के पास ही खेलते हुए देखे गए थे। घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गई और विवाह समारोह में मातम फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed