फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Five accused in Bihar teacher recruitment paper leak case arrested from Ujjain.

Ujjain News: उज्जैन से पकड़ाए बिहार शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले के पांच आरोपी, इनमें एक महिला भी

Sun, 21 Apr 2024 11:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी। आर्थिक अपराध इकाई पटना ने परीक्षा के पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में शामिल पांच आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News: Five accused in Bihar teacher recruitment paper leak case arrested from Ujjain.
पेपर लीक के आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने उज्जैन से एक महिला सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। सभी बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं और मामले में फरार चल रहे थे। बिहार पुलिस आरोपियो का भोपाल से पीछा करते हुए उज्जैन पहुंची थी। उन्होंने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस बिहार रवाना हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी। आर्थिक अपराध इकाई पटना ने परीक्षा के पेपर लीक मामले का पर्दाफाश किया था। इसके बाद भर्ती परीक्षा रद कर दी गई थी। इस मामले में कई आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ आरोपित फरार चल रहे हैं। इस मामले।में पांच आरोपियो के भोपाल में होने की खबर मिलने के बाद बिहार पुलिस भोपाल पहुंची थी। मगर, आरोपी उज्जैन पहुंच गए थे। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सूर्यमनी प्रसाद निवासी ग्राम शाहपुर बलवा, थाना नगर नौसा, 28 वर्षीय बल्ली उर्फ संदीप कुमार पुत्र रणवीर पासवान निवासी गोसाई मठ थाना नगर नौसा, 26 वर्षीय शिव कुमार उर्फ डा. शिव उर्फ बिट्टू पुत्र संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया निवासी शाहपुर बलवा थाना नगर नौसा, 28 वर्षीय तेज प्रकाश पुत्र कृष्णदेव प्रसाद निवासी पुलिस थाना कराय परशुराय जिला नालंदा के रूप में किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में एक महिला भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed