फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news Thieves Came To Pick Up Bullet, Failed To Do So, Took Petrol With them

Ujjain News: बुलेट चुराने गए थे, लॉक नहीं टूटा तो निकाल ले गए पेट्रोल, सामने आया वीडियो

Thu, 18 Apr 2024 01:24 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग बुलेट चुराने गए थे। काफी देर लॉक तोड़ने की कोशिश की। नाकाम रहे तो पेट्रोल निकालकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
ujjain news Thieves Came To Pick Up Bullet, Failed To Do So, Took Petrol With them
बुलेट चुराने की कोशिश नाकाम रही तो पेट्रोल ले गए चोर।

विस्तार

इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीन नकाबपोश बदमाश एक बुलेट को चुराने का प्रयास कर रहे हैं। जब काफी मशक्कत के बाद भी बुलेट का लॉक नहीं टूटता है तो चोर बुलेट से पेट्रोल चुराकर भाग जाते हैं। यह वीडियो थाना नीलगंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसे लेकर थाने पर शिकायती आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नीलगंगा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर दीनदयाल परिसर के पीछे रहने वाले सुशील वाडिया के घर रात 3:30 बजे तीन नकाबपोश वाहन चोर पहुंचे थे। उन्होंने घर के बाहर खड़ी बुलेट क्रमांक एमपी-13-एफएम-5001 चुराने का प्रयास किया। लगभग 10 से 15 मिनट तक वाहन चोर बुलेट को चुराने के लिए कोशिश करते रहे लेकिन इसके बाद भी जब बुलेट का लॉक नहीं टूटा तो चोरों ने बुलेट से पेट्रोल निकाला और भाग गए। यह पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके फुटेज को शिकायत के साथ सुशील वाडिया ने नीलगंगा थाना पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


रहवासियों का आरोप नहीं होती रात्रि गश्त
क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह तो गनीमत रही कि वाहन चोर बुलेट का लॉक नहीं तोड़ पाए वरना पेट्रोल तो ठीक चोर बुलेट ही चुरा ले जाते। क्षेत्रवासियों का कहना था कि यह क्षेत्र नीलगंगा थाना अंतर्गत आता है जहां कभी भी रात्रि गश्त नहीं होती। यही कारण है कि नशा करने वाले लोग ज्यादातर इन क्षेत्रों में घूमते रहते हैं। मौका मिलते ही वारदातों को अंजाम दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलेट चुराने आए थे लॉक नहीं टूटा तो निकाल ले गए पेट्रोल

बुलेट चुराने आए थे लॉक नहीं टूटा तो निकाल ले गए पेट्रोल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed