{"_id":"66207c119cea6c96a402c0cb","slug":"ujjain-news-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1608812-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ड्रायफ्रूट और भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का बिल पत्र और चंद्रमा लगाकर किया श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ड्रायफ्रूट और भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का बिल पत्र और चंद्रमा लगाकर किया श्रृंगार
Thu, 18 Apr 2024 08:02 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 08:02 AM IST
सार
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि गुरुवार की भस्म आरती में बाबा महाकाल को चांदी का बिल पत्र और चंद्रमा लगाकर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन
भस्म आरती में ऐसे सजे बाबा महाकाल.....
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि गुरुवार की भस्म आरती में बाबा महाकाल को चांदी का बिल पत्र और चंद्रमा लगाकर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।