फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain news

Ujjain News: पुलिस चेकिंग मे स्मैक का विक्रय करने वाला आरोपी धराया, सवा लाख की 13 ग्राम अवैध स्मैक जब्त

Wed, 17 Apr 2024 11:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

थाना बड़नगर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 13 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। वह नशीला पदार्थ बेचने के लिए घूम रहा था। 

विज्ञापन
ujjain news
1,20,000 की 13 ग्राम अवैध स्मैक

विस्तार

उज्जैन में स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 13 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए समस्त थानों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में थाना बड़नगर पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 ग्राम स्मैक जब्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।


पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस द्वारा उक्त स्थान से एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया, जिसने अपना नाम राजेश उर्फ राजा निवासी बदनावर रोड़ बड़नगर का होना बताया। इसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 1,20,000 रुपये आंकी गई है। उक्त घटना पर से थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 184/24 धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 8/21 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से उक्त स्मैक के क्रय–विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के 2 प्रकरण दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed